Advertisment

क्या पीरियड्स में सेक्स करना है फायदेमंद ? जानिए पीरियड्स में सेक्स करने के 4 फायदे

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

पीरियड्स में सेक्स करना : पीरियड्स के दौरान सेक्स करने में कोई दिक्कत नहीं है। यह दोनों पार्टनर्स पर डिपेंड करता है कि अगर वो पीरियड्स के दौरान शारीरिक संबंध बनाने में कंफर्टेबल महसूस करते हो तो बना सकते हैं। पीरियड्स के दौरान सेक्स करना लगभग सुरक्षित है। हालांकि, पीरियड्स के दौरान यौन संबंध बनाने में कभी-कभी गड़बड़ हो सकती है।पीरियड्स में सेक्स करना कितना सेफ है इस बारे में जान लेना जरुरी है। आईये जाने कि पीरियड्स के दौरान सेक्स करना कितना फायदेमंद है -

पीरियड्स में सेक्स करने के 5 फायदे :



Advertisment

1. क्रैम्प्स से मिलती है राहत

पीरियड्स में अगर आप सेक्स करते हैं तो इससे आपको क्रैम्प्स के दर्द से रहता मिलती है। सेक्स के दौरान कुछ ऐसे होर्मोनेस भी रिलीज़ होते हैं जो क्रैम्प्स के दर्द को काम करने में हेल्पफुल हैं। कुछ महिलाओं को आशंका रहती है कि पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से ज्यादा दर्द होता है ,लेकिन यह एक मिथ है। 

2. लुब्रिकेशन की जरुरत नहीं पड़ती

Advertisment

अगर पीरियड्स के दौरान सेक्स किया जाये तो आर्टिफीसियल लुब्रिकेशन की जरुरत नहीं पड़ती। पीरियड्स के ब्लड और म्यूकस नेचुरल लुब्रिकेशन का काम करते हैं। इससे दर्द भी कम होता है और सेक्स काफी आनंदमय हो सकता है।

3. चिड़चिड़ापन होता है दूर

पीरियड के क्रैम्प्स और मूड स्विंग महिलाओं को इरिटेट कर देते हैं।इस समय सेक्स करने से मदद लाइट होता है और चिड़चिड़ापन भी दूर हो जाता है।सेक्स के दौरान महिलाओं के शरीर से ऑक्सीटोसिन निकलता है जो कि उनके दिमाग में प्लेजर सेंटर्स को सक्रिय करता है। इससे ऑर्गेज्म का एहसास होता है साथ ही तनाव दूर होता है।

Advertisment

4. बढ़ जाती है सेक्स ड्राइव

पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से बहुत सारे हॉर्मोन्स रिलीज़ होते हैं जो महिलाओं में सेक्स करने की इच्छा यानि सेक्स ड्राइव को तेज़ी से बढ़ा देते हैं। बहुत सारी महिलाएं पीरियड्स के दौरान सेक्स करने में सहज महसूस नहीं करती हैं, लेकिन आपको बता दें कि पीरियड्स के समय सेक्स करने से सेक्स ड्राइव काफी हाई हो जाती हैं।

5. पार्टनर कनेक्शन होता है मज़बूत

Advertisment

हालाँकि इस बात का कोई साइंटिफिक प्रमाण अभी तक नहीं है लेकिन कई रिपोर्ट्स ये दावा करती हैं कि पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से आप और आपके पार्टनर के बीच की बॉन्डिंग बढ़ जाती है।पीरियड्स में सेक्स करना और ओर्गास्म से बॉडी में कुछ हॉर्मोन्स रिलीस होते हैं जो आपको रिलैक्स और स्ट्रेस फ्री करते हैं, इसीलिए आप और आपका पार्टनर एक-दूसरे से कनेक्टेड महसूस करते हैं | सेक्स न सिर्फ आपको फिजिकली बल्कि इमोशनली भी एक-दूसरे से जोड़ देता है।

Disclaimerयह सार्वजनिक रूप से एकत्रित जानकारी है। यदि आपको किसी विशिष्ट सलाह की आवश्यकता है तो कृपया डॉक्टर से परामर्श करें।

 



सेहत
Advertisment