Sherlyn Chopda Against Raj Kundra: शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के ऊपर हैरेसमेंट का इल्जाम लगाया

author-image
Swati Bundela
New Update


राज कुंद्रा के गिरफ्तार होने के बाद शर्लिन चोपड़ा उनके खिलाफ लगातार बयान देते आई है। इसके बाद हाल ही में शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी पर हरासमेंट करने का इल्जाम लगाया है।

Advertisment

शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा पर लगाया सेक्सुअल हैरेसमेंट का इल्जाम (Sherlyn Chopda Against Raj Kundra)

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आए हैं।राज कुंद्रा के खिलाफ पोर्न फिल्म बनाने का केस दर्ज हुआ था जिसके बाद राज कुंद्रा बहुत समय तक जेल में थे। इस केस में कई लोग राज कुंद्रा का समर्थन कर रहे थे तो कुछ लोग उनके खिलाफ उनका विरोध भी कर रहे थे। राज कुंद्रा के गिरफ्तार होने के बाद शर्लिन चोपड़ा उनके खिलाफ लगातार बयान देते आई है। इसके बाद हाल ही में शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी पर हरासमेंट करने का इल्जाम लगाया है।

शर्लिन चोपड़ा ने 14 अक्टूबर को राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ हैरेसमेंट और धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया। मीडिया से बात करते हुए शर्लिन चोपड़ा ने बताया कि मैं राज कुंद्रा के खिलाफ सेक्सुअल हैरेसमेंट और धोखाधड़ी का केस दर्ज करूंगी। सबको अच्छे से पता होना चाहिए कि मेरे साथ सेक्सुअल हैरेसमेंट हुआ है। शर्लिन चोपड़ा ने कहा राज कुंद्रा लड़कियों का इस्तेमाल करने के बाद उन्हें पैसे नहीं देते और वह लोगों को धोखा देते हैं।

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने तोडी चुप्पी

Advertisment

शर्लिन चोपड़ा के इतने बड़े एग्जाम लगाने के बाद राज कुंद्रा के वकील ने शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ एक बयान देते हुए कहा कि शर्लिन चोपड़ा जो भी बयान दे रही है वह कानून के दायरे में होना चाहिए। वकील ने कहा कि राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी करना यह एक साजिश का हिस्सा है। पब्लिक प्लेस में शर्लिन चोपड़ा के कोई भी बात करने पर उनके खिलाफ शिकायत की जाएगी जिसमें सिविल और क्रिमिनल प्रोसिडिंग के अंदर मामले दर्ज किए जा सकते हैं।


एंटरटेनमेंट