Advertisment

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने शर्लिन चोपड़ा 50 करोड़ के मानहानि का केस दर्ज किया

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

Sherlyn Chopra 50 Crore Defamation Case: शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा पर सेक्सुअल हैरेसमेंट करने के बाद अब राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी ने शर्लिन चोपड़ा पर 50 करोड़ के मानहानि का केस दर्ज किया।

शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा पर हैरेसमेंट का लगाया था आरोप 

शर्लिन चोपड़ा कई समय से राज कुंद्रा पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगा रही थी और सोशल मीडिया में राज कुंद्रा के बारे में कई बातें कह रहे थी। इसके बाद अब शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ 50 करोड़ की मानहानि का केस किया है। बता दे कि शर्लिन ने इसके पहले राज कुंद्रा के खिलाफ सेक्सुअल और मेंटल हैरेसमेंट के मामले में एफआईआर दर्ज की थी।

Advertisment

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के वकील ने यह बताया कि शर्लिन चोपड़ा ने लगाए हुए सारे इल्जाम झूठे हैं और उनकी बातों में कोई तथ्य नहीं है। इसके अलावा शर्लिन ने दर्ज की एफआईआर का कोई सबूत नहीं है। इस मामले में शिल्पा शेट्टी का कोई किरदार ना होने के बावजूद इसमें शिल्पा शेट्टी को भी घसीटा गया इसलिए यह जानबूझकर पब्लिसिटी के लिए किया गया स्टंट है ऐसा वकील ने बताया।

इन धाराओं के तहत शर्लिन पर हुआ मानहानि का दावा (Sherlyn Chopra 50 Crore Defamation Case)

स्टेटमेंट के हिसाब से शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ धारा 499, 550, 83, 389, 195 ए के भारतीय पीनल कोड 160 के तहत मानहानि का दावा दर्ज हुआ है। इसके अलावा वकील ने कहा कि हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और हम शर्लिन के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही शुरू करने वाले हैं। इसके अलावा हमने शर्लिन चोपड़ा पर 50 करोड़ की मानहानि का दावा भी किया है।

Advertisment








एंटरटेनमेंट
Advertisment