Advertisment

Should Female Orgasm Be Judged? क्या महिलाओं को ऑर्गेज्म के बेसिस पर जज करना सही है?

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

हमारे देश में सेक्स, ऑर्गेज्म ,सेक्स की चाह इन सब के बारे में बात करना उचित नहीं माना जाता। खास कर अगर महिलाएं इन सब के बारे में बात करे तो उन्हें बेशरम या गलत माना जाता है। पर क्या किसी महिला को ऑर्गेज्म या सेक्स के बलबूते जज करना सही है? जिस तरह से पुरुषो की जरूरत होती है उस तरह महिलाओं को भी ऑर्गेज्म का सुख मिलना जरूरी है। ये उनके जीवन का ही एक भाग है। अधिकतर महिलाओं को ऑर्गेज्म क्या होता है ये पता ही नही। अगर पता भी हो तो वो इस बारे में बात नही करना चाहती और इस बारे में बात करना गलत समझती है।

क्या महिलाओं को ऑर्गेज्म के बेसिस पर जज करना सही है?(Should Female Orgasm Be Judged?)


•किसी भी महिला को उनके ऑर्गेज्म के बारे में लिए गए फैसलों के बारे में जज नही करना चाहिए। सेक्स करते समय उसकी खुशी सिर्फ पुरुष को ही नही बल्कि महिलाओं को भी होनी चाहिए।

Advertisment

•महिलाओं के लिए ऑर्गेज्म का सुख महसूस करने में पुरषों के तुलना में ज्यादा वक्त लगता है।तो अपने पार्टनर को समझाए कि आप सेक्स से खुश है या नही।

•जब महिलाएं ऑर्गेज्म के बारे में अपने पार्टनर से बात करती है तो उन्होंने इसे गलत नही समझना चाहिए। बल्कि कोशिश करनी चाहिए की उन्हे ऑर्गेज्म से कैसे खुश करे।

•अगर महिलाएं अपने ऑर्गेज्म के लिए सेक्स टॉय का इस्तेमाल करती है तो उसमे कोई गलत बात नही। क्युकी ऑर्गेज्म का सुख सिर्फ सेक्स से ही नही मिलता। महिलाएं ऑर्गेज्म के सुख के अलग अलग तरीको को समझ कर उन्हे अपना सकती है।

Advertisment

•अगर एक महिला दूसरे महिला से ऑर्गेज्म के बारे में बात करती है तो उसे गलत नही समझना चाहिए। एक महिला ही दूसरे महिला से इन सब बारे में पूछ सकती है। अगर आपको ऑर्गेज्म के बारे में और जानकारी चाहिए तो आप डॉक्टर से भी पूछ सकते है। Female Orgasm

•लड़कियों को सेक्स के बारे में सही जानकारी देना जरूरी है।महिलाओं को उनके शरीर के बारे में सही जानकारी होनी चाहिए। ऑर्गेज्म भी उसी जानकारी का भाग है। किसी ने महिलाओं के ऑर्गेज्म को लेकर जज करना सही नहीं है।

Disclaimer: यह सार्वजनिक रूप से एकत्रित जानकारी है। यदि आपको किसी विशिष्ट सलाह की आवश्यकता है तो कृपया डॉक्टर से परामर्श करें।



सेहत
Advertisment