Advertisment

Ice On Face? क्या चेहरे पर बर्फ लगाना एक अच्छी आदत है?

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

स्किनकेयर और हेयरकेयर के लिए अनेक होम रेमेडीज है। बेसन लगाने से लेकर हो या दूध आज होम रेमेडी के नाम पर स्किन के साथ एक्सपेरिमेंट हो रहा है। ऐसे में चेहरे पर बर्फ लगाना ट्रेंडिंग हो रहा है इसका कारण बढ़ती गर्मी और उसके साथ त्वचा से जुड़ी समस्या है। हर ट्रेंडिंग चीज़ को बिना सोचे समझे फॉलो करने लग जाना भरी पड़ सकता है ऐसे में चेहरे पर बर्फ लगाना कितना फायदेमंद है या नहीं आईए इस आर्टिकल के जरिये जानते है- 

Ice On Face? क्या चेहरे पर बर्फ लगाना एक अच्छी आदत है?



Advertisment

फ्रेशनेस

बर्फ को चेहरे पर फ्रेशनेस लाने में मददगार है। सुबह-सुबह आइस को चेहरे पर लगाने से ताज़गी आती है। आज यह तकनीक सोशल मीडिया पर काफी फेमस हो रही है। सुबह खुदको और चेहरे को जगाने के लिए आइस क्यूब मदद ले सकते है। इसके लिए एक बाउल में ठंडा पानी और कुछ आइस क्यूब रखकर मूँह को कुछ सेकंड तक डुबोये। ऐसा 3-4 बार कर सकते है।

टाइट इफ़ेक्ट

Advertisment

बर्फ को चेहरे पर रगड़ने का एक कारण इसका टाइट इफ़ेक्ट है। बढ़ती उम्र के साथ त्वचा ढीली पड़नी लगती है और बढ़ती उम्र की निशानियाँ जैसे कि झुर्रिया, फाइन लाइन, ढीली त्वचा आदि दिखने लगते है। ऐसे में आइस क्यूब इन्हे मिटा या खत्म तो नहीं करता पर इनसे बचाव अवश्य करने में मदद करता है।

ग्लो

बर्फ को चेहरे पर लगाने का एक फायदा यह भी यह स्किन को ग्लोइंग बनाती है। चेहरे पर निखार आता है और साथ में ओपन पोर्स भी दिखने कम हो जाते है। स्किन में टाइट इफ़ेक्ट से ओपन पोर्स श्रिंक होने लगते है। मेकअप करने से पहले स्किन को प्रेप उप करने का आसान व इफेक्टिव रास्ता भी है। बर्फ लगाने के क्या नुकसान है?

Advertisment

1. बर्फ लगाने का फ़ायदा उठाने के लिए इसका सही तरीके से इस्तेमाल करना ज़रूरी है वरना यह स्किन को नुकसान भी पंहुचा सकती है।  रेडनेस, सूजन, एलर्जी जैसी मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है।

2. सबसे पहले बर्फ को अप्लाई करते समय इस बात का ध्यान हमेशा रखें कि आपकी त्वचा सीधे बर्फ के संपर्क में ना आए। बर्फ को एक मुलायम कपड़े लपेट कर ही अप्लाई करें।

3. दूसरा बर्फ को केवल एक ही जगह अप्लाई ना करें, उसे पूरे चेहरे पर घूमाते रहे, साथ ही इसे गर्दन पर भी लगाएं।

Advertisment

4. ज़्यादा समय तक बर्फ को ना लगाएं और ना ही रोज़ अप्लाई करे। इसे हफ्ते में दो से तीन बार ही लगाएं और पाँच से दस मिनट तक ही करें।

5. बर्फ को एक्टिव एक्ने और सनबर्न से राहत पहुँचाने की अच्छी रेमेडी बताया गया है पर धुप से सीधा आने पर चेहरे पर बर्फ लगाना नुक्सान पहुँचा सकता है और एक्टिव एक्ने पर यह रेडनेस और एलर्जी का कारण भी सकता है।.



सेहत
Advertisment