RIP Siddharth Shukla: अभिनेता ने अपने जीवन में खूब नाम और सम्मान कमाया, यहाँ जाने सिद्धार्थ शुक्ला की 10 बड़ी उपलब्धियां

author-image
Swati Bundela
New Update


सिद्धार्थ शुक्ला की मौत की सबके लिए एक बड़ा सदमा हैं। बिग बॉस सीजन 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला की 2 सितंबर को हार्ट अटैक से मौत हो गई।सिद्धार्थ ने 40 की उम्र का होने तक बहुत कुछ हासिल किया। जानिए क्यों सिद्धार्थ शुक्ला हुए कामियाब और उन्होंने 40 के उम्र तक क्या हासिल किया।

Advertisment

सिद्धार्थ शुक्ला की 10 उपलब्धियां ( Achievements Of Siddharth Shukla)

1. सिद्धार्थ शुक्ला को 2012 और 2013 में लोकप्रिय चेहरा होने के लिए गोल्डन पेटल अवार्ड मिल चुका है।

2. सिद्धार्थ को 2012 में प्रत्यूषा बनर्जी के साथ बेस्ट कपल का अवार्ड मिला था।सिद्धार्थ बालिका वधु में आने के बाद अपनी पर्सनालिटी को लेकर ज्यादा मशहूर हुए थे। 

3. 2013 में सिद्धार्थ शुक्ला को इंडियन टेलीविजन अवार्ड मिला था बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द ईयर के लिए।

Advertisment

4. सिद्धार्थ शुक्ला को सबसे फिट एक्टर के लिए जी गोल्ड अवार्ड मिल चुका है।

5. सिद्धार्थ शुक्ला ने " Humpty Sharma Ki Dulhaniya" फिल्म में सपोर्टिंग रोल निभाया जिसके लिए 2014 में उन्हें स्टार डस्ट अवार्ड मिला था।

6. सिद्धार्थ शुक्ला की पर्सनैलिटी की वजह से हिंदुस्तान टाइम्स की और से 2017 में सबसे स्टाइलिश एक्टर का अवार्ड मिला था।

Advertisment

7. साल 2013 में सिद्धार्थ को बालिका वधु सीरियल के लिए उत्कृष्ट अभिनता होने के लिए स्टार गिल्ड अवॉर्ड मिला था। सिद्धार्थ अपनी फैशन स्टाइल और पर्सनालिटी के वजह से नौजवानो के आइडल रह चुके थे।

8. सिद्धार्थ शुक्ला खतरों के खिलाड़ी सीजन 7 के भी विनर रह चुके थे। उन्होंने इस रियलिटी शो के माध्यम से और स्टंटबाजी से लोगो का दिल जीता था।

9. सिद्धार्थ की सोशल मीडिया पर बहुत अच्छी फैन फोल्लोविंग है और लोग उन्हेंबहुत पसंद करते है। साल 2020 में सिद्धार्थ को स्टाइल आइकॉन फॉर सोशल मीडिया के लिए गोल्ड ग्लैम ऐंड स्टाइल अवार्ड मिला था।

Advertisment

10. सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस सीजन 13 के विनर रह चुके थे। सिद्धार्थ बिग बॉस की वजह से बहुत मशहूर हुए थे। उनके बिग बॉस में दिखे बरताव के वजह से वो सुर्खियों का विषय बन चुके थे।





एंटरटेनमेंट