क्या अब आप बॉयफ़्रेंड से प्यार नहीं करतीं? 5 signs से पता करिये

Swati Bundela
16 Jan 2021
क्या अब आप बॉयफ़्रेंड से प्यार नहीं करतीं? 5 signs से पता करिये

जब आप प्यार में होती हैं, तो आप उस इंसान की कंपनी में होने के बहाने तलाशेंगी, जिसे आप प्यार करती हैं। लेकिन प्यार खत्म हो जाने पर आप इसके विपरीत काम करने लगती हैं। कई बार रीलेशनशिप में समय के साथ, स्पार्क खत्म होने लगता है और पार्टनर के प्रति आपकी फीलिंग्स बदल जाती हैं। क्या आप भी ऐसा ही महसूस करती हैं?

इन 5 signs से जानिए क्या आपका प्यार खत्म हो गया है


1. आप उनकी बातों से इत्तेफ़ाक नहीं रखतीं


दो लोगों के बीच हमेशा सहमति नहीं होती, चाहे वो लवर्स ही क्यों ना हों। लेकिन मतभेद होने की भी सीमा होती है। अगर आपको उनकी कोई भी बात अच्छी नहीं लगती और आप उनकी कही बातों पर चिढ़-चिढ़ी हो जाती हैं तो हो सकता है कि आपका उनके प्रति प्रेम घट गया हो या खत्म होगया हो। ऐसे में आप अक्सर उनसे बात करके असंतुष्ट महसूस करती होंगी।

2. आप उनके साथ खुश नहीं रह पातीं


प्यार खत्म होने पर आप अपने पार्टनर के साथ खुश नहीं रह सकेंगी। आप उनके साथ जबरदस्ती रह रही हैं क्योंकि आपको उम्मीद है कि सब पहले जैसा हो जाएगा, लेकिन आपके कई एफ़र्ट्स के बाद भी आपके रिश्ते की हालत सुधर नहीं रही। आपको लगता है कि अब आपके पार्टनर पहले जैसे नहीं रहे, वो बदल चुके हैं।

3. आप दूसरे लड़कों की तरफ़ आकर्षित होती हैं


आपको अपने पार्टनर में इंटरेस्ट नहीं आता। आपका ध्यान दूसरे लड़कों की तरफ़ जाता है। अगर आप पार्टनर से प्यार करतीं तो आपका मन उन्हीं में लगा रहता, लेकिन ऐसा नहीं है। आपको किसी और को अप्रोच करने का मन होता है, आप किसी और के साथ अपना फ्यूचर देखने लग जाती हैं।

4. आप उनके बिना अपनी लाइफ़ इमैजिन करती हैं


आप सोचती हैं कि बॉयफ़्रेंड के बिना आपकी लाइफ़ कैसी होती। आपको रेगुलरली उनसे अलग होने के ख्याल आते हैं। आपको लगता है कि आपकी ज़िंदगी उनके बिना बेहतर होती, आप ज़्यादा खुश होतीं। आपको उनसे मिलना, बात करना यहाँ तक की रोमांस करना भी बोझ जैसा लगता है।

5. आपके उनसे ना मिलने के बहाने ढूँढती हैं


आप उनसे मिलना नहीं चाहतीं इसलिए उनसे ना मिलने के बहाने ढूँढती रहती हैं और ऐसा कई बार हो चुका है। कई बार आप बाकी कामों को उनके साथ समय बिताने से ज़्यादा ज़रूरी समझती हैं। आपको उनके साथ रहना टाइम वेस्ट करने जैसा लगता है। ये दर्शाता है कि अब आप उनसे प्यार नहीं करतीं।

 पढ़िये: 5 कारणों से जानें कि आपको रिलेशनशिप में कंप्रोमाइज़ क्यों नहीं करना चाहिए

अगला आर्टिकल