Advertisment

जानिए क्यों सोनिया गांधी ने नहीं मनाया अपना जन्मदिन

author-image
Swati Bundela
New Update
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाया । गांधी आज 74 साल की हो गयी हैं। उन्होंने ये फैसला देशभर में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में और कोरोना की बुरी स्थिति के कारण लिया है।

Advertisment


सोनिया गांधी ने राज्यों के पीसीसी अध्यक्षों के साथ एक बैठक में कहा "किसानों को सरकार की बेरुखी और क्रूरता के साथ - साथ ठण्ड की मार भी झेलनी पड़ रही है।जश्न के बजाय कांग्रेस के नेताओं को उन सभी लोगों को राहत देने का काम करना चाहिए जो पीड़ित है।"-फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार।

देश के विभिन्न हिस्सों में बलात्कार की बढ़ती घटनाओं के विरोध में सोनिया गांधी ने पिछले साल भी अपना जन्मदिन नहीं मनाया था।

Advertisment


सोनिया वर्तमान में गोवा में हैं क्योंकि उनके डॉक्टर ने उन्हें चेस्ट इन्फेक्शन के बढ़ने के कारण सलाह दी थी। भारी प्रदूषण और खराब वायु क्वालिटी के बीच डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली से दूर रहने के लिए कहा। सोनिया की देखभाल करने के लिए उनके साथ उनके बेटे राहुल गांधी भी हैं।

पढ़िए :4 महिलाएं जिन्होंने भारत में Women’s Education को बढ़ावा दिया

Advertisment


सोनिया गांधी ने 2017 में कांग्रेस अध्यक्ष के पद को छोड़ने का फैसला किया क्योंकि राहुल गांधी ने ऑफिशली ये पोस्ट संभाल ली थी। इसके बाद उन्होंने पिछले साल कांग्रेस प्रेसिडेंट के रूप में सार्वजनिक रूप से इस्तीफा दे दिया और पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष के रूप में बने रहने का फैसला किया।

1998 से सोनिया गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर थी और यह सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाली प्रेसिडेंट रहीं।

Advertisment


सोनिया के जन्मदिन पर उनके घर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें जन्मदिन पर ट्वीट किया, "सोनिया गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं।"

पढ़िए :10 सेलिब्रिटीज जिन्हें हाल ही में कोरोना हुआ है

कोरोना किसान आंदोलन जन्मदिन सोनिया गांधी
Advertisment