/hindi/media/post_banners/wt5dwYdIXoWVTAI4I4sw.jpg)
Struggles Of Girls: हर व्यक्ति के जीवन में कुछ बातें, कुछ स्ट्रगल रोज़ होते है जिसके बारे में सोच कर हँसी भी आ जाती है। अगर यह रोज़ हो तो हम यह सोचने लगते है कि क्या यह बाकि लोगों के साथ भी होता है। अक्सर यह देखा गया है कि लड़के दूसरे लड़को से अपनी बातों को रिलेट कर पाते है ऐसे ही लड़कियाँ भी एक दूसरे से अपनी बातें रिलेट पाती है। आईए जानते है ऐसे ही कुछ लड़कियों के स्ट्रगल जो वो एक दूसरे से बहुत अच्छे से रिलेट पाती है-
1.जब आप घर पर यूं ही बैठे हो और मेहमान आ जाएं। तो फिर सीधे कमरे में भागना पड़ता है।
2. जब आप फेस पैक लगाकर बैठे हो और इत्तफ़ाक़ से घर पर मेहमान आ जाएं फिर तो सीधे बाथरूम में भागना पड़ता है।
3. आप अपने फ़ोन में जोक्स या दोस्तों से बातें करते समय हँस रहे हो और परिवार वाले आप पर शक़ की नज़र से देखने लगे।
4. जब आप बाहर गुमने गए हो और आपके पेट में दर्द हो और आपको तारीख भी याद न आए।
5. ऑनलाइन शॉपिंग करते समय सही साइज की ब्रा ढूंढने का स्ट्रगल।
6. जब एक तरफ के ऑयलाइनर को दूसरी आँख पर मैच करना पड़ जाएं।
7. जब आप कहे पीरियड्स के दौरान मुझे इतना नहीं होता और अगली बार आप बिस्तर से उठ भी न पाएं।
8. कोई फंक्शन आ रहा हो और आप अपने आप को पतला महसूस कर रहे हो पर फंक्शन के दिन आप का पेट दिख रहा हो तो समझ नहीं आता सच में वजन कम हुआ था या वहम हुआ था।
9. घरवालों से दोस्तों के साथ बाहर घूमने जाने की परमिशन मांगना।
10. जब एक ही साइज के 2 कपड़े हो और एक लूज़ और दूसरा टाइट हो।
11. किसी भी ख़ास इवेंट पर जब बाल आपके साथ कोम्प्रोमाईज़ करने से इंकार कर दे।
12. जब माँ ने 4 सीटी के बाद गैस बंद करने को कहा हो और आप भूल जाएं कितनी सीटी के बाद कहा था।
13. जब आप अच्छा खाना बनाएं और तारीफ़ के साथ आपको रोज़ खाना बनाने की ज़िम्मेदारी सौंपने लगे।
14. फैमिली फंक्शन में फ़ोन चलाने को पाप समझा जाएं और आपको पापी।
15. किसी के घर जाने पर उसकी खाना बनाने में मदद करने का प्रेशर क्योंकि आपकी माँ भी ऐसे करती थी और आप स्त्री है ,रसोई किसी की भी हो काम में मदद करना स्त्री धर्म है।
16. नाखून बढ़ाने के बाद वो आपको भी चुबने लगे, आपको ही चोट पहुंचाने लगे।
17. जब आप पढ़ने बैठे हो और घरवाले काम के नाम पर आपको आवाज़े लगाने लगे।
18. घर की बड़ी बेटी होने के नाते आपको घर सँभालने, घर के काम करने की बातें सुनने को मिलने लगे।
19. रविवार चिल डे की जगह घर की सफाई का दिवस बन जाएं।
20. स्मूथ स्किन की इच्छा में हेयर रिमूव करने के बाद सिर्फ कट, रैशेस और नए बालों की चुंबन मिले।