Advertisment

5 चीज़ें जो सुबह उठकर सबसे पहले खाएं

author-image
Swati Bundela
New Update

सुबह उठकर खायी गयीं चीज़ें हमारी बॉडी में बहुत ज्यादा असरदायक होती हैं। सुबह उठकर सबसे पहले अगर आप सही और पौष्टिक चीज़ें खाते हैं तो आप दिन भर एनर्जी भरे रहते हैं। हमारी आदत होती है कि सुबह होते ही काम में फसजाते हैं और इस चक्कर में हम बहुत लेट खाना खाते हैं। इस से हमारे स्वस्थ पर बहुत गन्दा प्रभाव पढता है। हमारा सुबह का खाना सबसे भारी और रात का खाना सबसे हल्का होना चाहिए। आज हम बताएंगे ऐसी पांच चीज़ें जो सुबह उठकर सबसे पहले खाएं -

Advertisment

1. पानी

जब आप सुबह उठते हैं तो बिना कुछ करे सबसे पहले हल्का गुनगुना पानी पीएं। इस से रात भर में हुई पानी की कमी पूरी हो जाती है। आप आदत डालें कि रात को एक बोतल गरम पानी भर कर अपने बिस्तर के बाजू में रखें और फिर उसे सुबह पीलें। अगर आप चाहें तो पानी के साथ साथ आप नारियल पानी भी पी सकते हैं।

2. भीगे हुए काले चने

Advertisment

भीगे हुए काले चने खास कर के महिलाओं के लिए बहुत ही फायदे मंद होते हैं। आप कोशिश करें कि हर रात आप एक मुठ्ठी काले चने भिगो कर रखें और फिर आप सुबह उठकर ब्रश करने के बाद सबसे पहले उसे ही खाएं। काले चने में प्रोटीन, फाइबर , विटामिन्स और मिनरल होते हैं जिस से आपको दिन भर थकन नहीं होती है।

3. एक गिलास दूध

एक स्टडी में बताया गया है कि रोजाना दूध पीने से दिमाग तेज होता है इसलिए आप सुबह काले चने के साथ एक गिलास दूध भी पिएं। दूध आपकी त्वचा, बाल और हड्डियों को तंदरुस्त रखता है।

Advertisment

4. मुट्ठी भर ड्राई फ्रूट

आप सुबह उठकर एक मुट्ठी ड्राई फ्रूट जरूर खाएं इसके लिए आप कुछ रात को गला कर रख दें जैसे कि बादाम, अंजीर और खजूर। इसके बाद बाकि के जैसे कि काजू , पिस्ता और अखरोट सुबह उस में मिलाकर खाएं। इस से आपका शरीर बहुत मजबूत होगा और आपको दिन भर एनर्जी भरा मेहसूस होगा।

5. एक सेब

Advertisment

वैसे तो सारे फल सेहत के लिए बहुत फायदे मंद होते हैं पर सुबह खाली पेट सेब खाने से आपके फेफडों को सही मात्रा में ऑक्सीजन मिलती है। ज्यादातर लोग इसलिए कोई भी एक्सरसाइज करने से पहले सेब खाते हैं क्योंकि सेब से पूरा इम्यून सिस्टम मजबूत हो जाता है।







सेहत
Advertisment