Advertisment

सक्सेसफुल रिलेशनशिप के लिए अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

author-image
Swati Bundela
New Update
ज़्यादातर लोग अपने रिलेशनशिप सफ़ल बनाना चाहते हैं, फिर भी कपल्स में उतार-चढ़ाव आ ही जाते हैं और ये होना बिल्कुल नॉर्मल है।लेकिन इन चुनौतियों का सामना करने के लिए, और अपने रिश्ते को बनाये रखने के लिए, आपको इस पर काम करने की ज़रूरत है। इसके लिए आपको 'सक्सेसफ़ुल रिलेशनशिप टिप्स' का पता होना बहुत जरूरी है। सक्सेसफुल रिलेशनशिप टिप्स -:

Advertisment

इन 5 तरीकों से जानिए सक्सेसफुल रिलेशनशिप टिप्स (successful relationship tips hindi )-



1. साथ में प्रयास कीजिये

Advertisment


सिर्फ एक व्यक्ति के लगातार कोशिश करने से रिलेशनशिप नहीं चल सकता। जब एक इंसान रिश्ते में सारे एफ़र्ट डालता है और दूसरा ना के बराबर कोशिश कर रहा है, तो ये एक समस्या बन सकती है। यदि आप हर बार इनीशिएटिव लेते हैं तो ये शुरुआत में अच्छा लग सकता है लेकिन कुछ समय बाद आपके मन में भी गुस्सा पनपने लगेगा और आपको अपनी वैल्यू घटती नज़र आएगी। रिश्ते में दोनों लोगों को यह जानना होगा कि वे ज़रूरी हैं और ऐसा करने के लिए समान रूप से कठिन प्रयास करने की ज़रूरत होती है।

2. एक दूसरे की छोटी-छोटी खुशियों का ध्यान रखिये

Advertisment


रिश्ते को बनाए रखने के लिए आपको बड़े-बड़े सर्प्राइज़ेस या प्लान बनाने की ज़रूरत नही होती । यह वास्तव में छोटी चीजें हैं जो आपके साथी को सबसे ज़्यादा स्पेशल फील कराती हैं। उनकी लाइक्स और डिस्लाइक्स पर ध्यान दीजिये, उनकी कही हुई बातें याद रखिये और समय-समय पर उनकी पसंद के काम करके उन्हें चौँका दीजिये।

3. अपना कम्यूनिकेशन मज़बूत करिये

Advertisment


एक दूसरे से बात करिये। आप एक दूसरे के प्रति कितने भी आकर्षित क्यों ना हों, एक दूसरे के दिमाग को नहीं पढ़ सकते हैं। हमें गलतफ़हमी से बचने के लिए स्पष्ट रूप से बात करने की ज़रूरत पड़ती है। एक मज़बूत कम्यूनिकेशन के लिए आपका बोलने के साथ सुनना भी ज़रूरी है। अगर आप अपने साथी को सुनने में दिलचस्पी दिखाएँगे तो वो आपसे खुल कर बात करने को ज़्यादा प्रोत्साहित होंगे और आपका रिलेशन बेहतर हो सकेगा।

4. लड़ाईयां अवॉइड करिये

Advertisment


असहमति किसी भी रिश्ते का एक कॉमन हिस्सा है, लेकिन हर बात पर बहस करना जरूरी नहीं है। कई बार आपके विचार विपरीत होते हैं और आपको अपने साथी के ओपिनियन बेतुके लग सकते हैं लेकिन उनकी बात काट कर बेवजह लड़ाई न करे। इसके अलावा गलती करने पर माफ़ी माँगना और पार्टनर से गलती हो जाने पर माफ़ करना सीखिये। इससे आपकी आपसी समझ बढ़ेगी और रिलेशनशिप सक्सेसफ़ुल होने का चांस भी ज़्यादा होगा।

5. एक दूसरे को स्पेस दीजिये

Advertisment


रिश्ते में पर्याप्त स्पेस या प्राइवेसी होना एक हेल्दी रिलेशनशिप के लिए बहुत ज़रूरी है। दोनों पार्टनर्स की अपने रिलेशनशिप के बाहर एक दुनिया होनी चाहिए। हर वक़्त साथ रहने या हर बात शेयर करने से एक दूसरे को लेकर आपकी उत्सुकता कम हो सकती है। क्लोज़नेस ज़रूरी है पर आज़ादी भी उतनी ही ज़रूरी है नहीं तो रिश्ता कैद जैसा लगने लगता है। आपको अपने रिलेशनशिप को महत्व दीजिये लेकिन इसे अपनी दुनिया मत बनाइये वरना रिश्ते में प्यार की जगह आदत ले लेगी।



इन सक्सेसफुल रिलेशनशिप टिप्स को अपनाकर आप अपनेै रिलेशनशिप में केवल सक्सेस ही देखेंगे।
Advertisment




पढ़िये: 5 बातें जो आपको अपने बॉयफ़्रेंड को ज़रूर बतानी चाहिए
रिलेशनशिप सक्सेसफ़ुल रिलेशनशिप टिप्स
Advertisment