Teenage Girls: लड़कियों में टीनएज में होते हैं ये बदलाव

फ़ीचर्ड: किशोरावस्था के दौरान लड़कियाँ बचपन से टीनएज की ओर बढ़ती हैं। इस दौरान उनमें कई महत्वपूर्ण शारीरिक, भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक बदलाव होते हैं। इन परिवर्तनों को सामूहिक रूप से यौवन और किशोरावस्था के रूप में जाना जाता है। अधिक पढ़ें इस ब्लॉग में-

author-image
Priya Singh
New Update
Teenage Girls(StayFree India)

These Changes Happen In Teenage Girls (Image Credit - StayFree India)

These Changes Happen In Teenage Girls: किशोरावस्था के दौरान लड़कियाँ बचपन से टीनएज की ओर बढ़ती हैं। इस दौरान उनमें कई महत्वपूर्ण शारीरिक, भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक बदलाव होते हैं। इन परिवर्तनों को सामूहिक रूप से यौवन और किशोरावस्था के रूप में जाना जाता है। लड़कियों में टीनएज बदलाव का फेज होता है इस समय में उनमें कई बदलाव महसूस होते हैं। इस उम्र में लड़कियों में हार्मोन्स में परिवर्तन होने लगता है। जिसके कारण उनमे पीरियड्स की शुरुआत, शरीर पर बालों का उगना या आवाज में परिवार जैसे तमाम चेंजेस दिखाई देते हैं। माता-पिता को इन चेंजेस के बारे में ध्यान रखकर अपनी बच्चियों में होने वाले बदलावों पर ध्यान देना चाहिए। क्योंकि ये बदलाव बच्चियों के लिए समस्या बनने लगते हैं। आइये जानते हैं लड़कियों में टीनएज में होने वाले बदलावों के बारे में-

लड़कियों में टीनएज में होते हैं ये बदलाव

1. शारीरिक बदलाव

Advertisment

इस ऐज में लड़कियों में शारीरिक रूप से कई बदलाव होते हैं। जैसे स्तन के ऊतकों का विकास होता है, जिससे स्तन का आकार बढ़ता है और आकार में बदलाव होता है। शरीर का तेजी से विकास होता है, जिसके परिणामस्वरूप ऊंचाई और शरीर के ओवर आल हाइट और हेल्थ में वृद्धि होती है। प्यूबिक और अंडरआर्म पर बालों का बढ़ना शुरू हो जाता है और कुछ लड़कियों के चेहरे पर भी बारीक बाल उगने का अनुभव होता है। मासिक धर्म की शुरुआत आमतौर पर 12 से 14 साल की उम्र के आसपास शुरू होती है। यह मासिक धर्म चक्र की शुरुआत का प्रतीक है।

2. प्रजनन प्रणाली में बदलाव

इस ऐज में लड़कियों में मासिक धर्म चक्र के भाग के रूप में अंडाशय अंडे (ओव्यूलेशन) रीलीज करना शुरू कर देते हैं। साथ ही इस ऐज में लड़कियों में नियमित मासिक धर्म चक्र शुरू होता है, जिसमें चक्र की लंबाई और प्रवाह में भिन्नता होती है।

3. भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक बदलाव 

टीनएज में लड़कियों में हार्मोन में उतार-चढ़ाव से मूड में बदलाव, सेंसिटिविटी में वृद्धि और भावनात्मक परिवर्तन होते हैं। टीनएज लड़कियां अक्सर स्वयं की भावना, मूल्यों और व्यक्तिगत पहचान का पता लगाते हैं, जिससे रुचियों और मित्रता में बदलाव आता है। टीनएज के दौरान शारीरिक परिवर्तनों से आत्म-सम्मान और शरीर की छवि काफी प्रभावित होती है। टीनएज में लड़कियों का दिमाग कई महत्वपूर्ण विकास से गुजरता है। विशेष रूप से निर्णय लेने, आवेग नियंत्रण और भावनात्मक विनियमन से संबंधित क्षेत्रों में।

4. सामाजिक परिवर्तन

Advertisment

टीनएज में लड़कियों में कई तरह के सामाजिक परिवर्तन भी देखने को मिलते हैं। जैसे-जैसे टीनएजर्स अपनेपन की भावना तलाशते हैं, मित्रता और सहकर्मी बातचीत तेजी से महत्वपूर्ण होती जाती है। कई टीनएजर्स को रोमांटिक आकर्षण और रिश्तों का अनुभव होने लगता है।

5. सेक्सुअल बदलाव 

इस ऐज में टीनएजर्स अक्सर कामुकता के बारे में उत्सुक हो जाते हैं और रिश्तों, सेक्स और यौन स्वास्थ्य के बारे में जानकारी चाहते हैं। यही वह समय होता है जब उन्हें किसी ऐसे व्यक्ति की जरूरत होती है जो उन्हें सही जानकारी देकर गलत रास्ते पर जाने से बचा सके। 

लड़कियों Changes Teenage Girls टीनएज