Things That Are Okay In A Marriage: शादी के लिए किन बातों को नॉर्मल करना चाहिए 

author-image
Swati Bundela
New Update


हमारे समाज में शादी को लेकर बहुत सारे स्टरियोटाइपेस हैं जिन्हे बचपन से देखते और सुनते आ रहे हैं। हम कितनी भी कोशिश करें इन बातों पर लोग अक्सर मुदा बनाते हैं। कई ना कई हमारे मन में ये बातें जरुर आती हैं क्योंकि हमारी सोच शादी को लेकर आज भी पुराने खयालों से भरी हुई है। हम सब कहने को पढ़े लिखे हैं और बदलाव में भरोसा रखते हैं लेकिन फिर क्यों आज भी इन बातों को लेकर हम अक्सर चुक जाते हैं। जानिए वो कोंसी बातें हैं जो आज भी नॉर्मल नहीं हुई। 

Advertisment

चीजें जो एक शादी में ठीक होती हैं: Things That Are Okay In A Marriage


1. हाइट गैप

लोग उन कपल्स का मजाक क्यों उड़ाते हैं जहां लड़की कि हाइट लड़के से ज्यादा होती है? हाइट स्वाभाविक है उस पर किसी का प्रभाव नहीं है। ज्यादातर लड़के लड़कियों से लंबे होते हैं लेकिन इसका इसका ये मतलब बिल्कुल नहीं की एक लड़की को हमेशा अपने से लंबा लड़का ही चुनना चाहिए। इस बारे में न सोचें कि दूसरे आपको क्या जज करेंगे। अगर आपको कोई पसंद है तो उसके हाइट मायने नहीं रखती। 

2. लड़की की उम्र लड़के से ज्यादा 

हमने अक्सर सुना है जब एक लड़का अपने से बड़ी उम्र की लड़की से शादी करने का फैसला करता है तो लोग, रिश्तेदार, सब कहने लगते हैं "अपनी मां की उम्र की लड़की से शादी कर रहा है।" शादी का उम्र से कोई संबंध नहीं होना चाहिए। आज के दौर में पुरुष ऐसी महिलाओं की तलाश करते हैं जो मैच्योर, आत्मविश्वासी और बोल्ड हों और अगर उन्हें वो खुभी जो वो अपनी पार्टनर मेे ढूंढ रहे हैं, अपनी उम्र से बड़ी उम्र की महिला में मिले तो उसमे कोई बुराई नहीं है। 

3. बच्चे को गोद लेना 

जब किसी कि शादी होती है तो घरवाले और रिश्तेदार उनके बच्चो का बेसब्री से इंतजार करते हैं। बच्चा करना या नहीं करना उस कपल पर होता है। जरूरी नहीं हर कपल खुद का बच्चा चाहता हो। आज भी कई ऐसे लोग हैं जो बच्चो को गोद लेना चाहते हैं उन्हें एक नई जिंदगी, उम्मीद और परिवार देना चाहते हैं और हमें उनकी इस सोच का सम्मान करना चाहिए। खून के रिश्ते से बढ़कर होता है दिलों का रिश्ता।

Advertisment

4. वेट इश्यू  

लड़कियों को अक्सर कहा जाता है कि अपने आप को मैंटेन कर के रखा करो क्युकी मोटी और हेल्दी लड़कियों को रिश्ते बहुत मुश्किल से मिलते हैं। आपको ये बतादें की लड़की के वेट का शादी से कोई संबंध नहीं होता बल्कि ये लोगों को सोच से संबंधित है। लड़कियों को हमेशा ऐसे लोगों के सामने डट कर खड़े करो और उन्हें उनकी छोटी सोच के बारे में बताए क्युकी जिसे आपसे प्यार होगा उसे आपके वज़न से फर्क नहीं पड़ेगा। 





सोसाइटी