Things That Don't Make Women Dirty: बातें जो एक महिला को गंदा नहीं बनाती हैं

author-image
Swati Bundela
New Update


लड़कियों और महिलाओं को जीवन में अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए हमेशा खुद पर भरोसा, यकीन और खुद के लिए आवाज़ उठाए। हम सब समाज के आदर्श व्यक्ति के जेसे नहीं बन सकते। लोग आपकी बाते करेंगे, आपको अनवर्थी (unworthy), प्रतिभाहीन (untalented) कहा जाएगा और क्या नहीं। लेकिन इन बातो पर ध्यान बिल्कुल नहीं देना चाइए। आज भी हम लोगो की सोच पुराने जमाने वाली है इसलिए कुछ आम बातो के लिए हम लोगो पर उंगली उठाने लगते हैं। जानिए क्या चीजे नहीं बनती एक महिला को गंदा। 

Advertisment

5 बातें जो महिलाओं को गंदा नहीं बनाती हैं : Things That Don't Make Women Dirty


1. शादी न करना 

हर व्यक्ति को अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जीने का अधिकार है। जो आप चाहते हैं वो जरूरी नहीं कि बाकी लोग भी चाहेंगे इसलिए अपनी सोच को दूसरो पर थोपना नहीं चाहिए। जरूरी नहीं हर लड़की का सपना शादी करना हो। अगर एक लड़की शादी नहीं करना चाहती तो हमें उसे फोर्स नहीं करना चाहिए। 

2. पीरियड्स 

पहले के लोगो का मानना था कि जब एक लड़की के पीरियड्स आते हैं तो मंदिर में नहीं जा सकती, रसोई में नहीं जा सकती क्युकी वो सब कुछ अशुद्ध कर देगी। लेकिन पीरियड्स होना नॉर्मल बात है और पीरियड्स एक महिला को अशुद्ध नहीं बनाते। इसलिए पहले की छोटी और दकियानूसी सोच को बदलना चाहिए।

3. शरीर के बाल 

Advertisment

शरीर पर बाल होना नॉर्मल है लेकिन फिर भी जब एक लड़की के हाथ-पैर पर बाल नजर आते हैं तो लोग बाते करने लगते हैं। लड़कियों को अपनी स्किन और बॉडी में कॉन्फिडेंट होना चाहिए। लोग क्या कहेंगे उस पर ध्यान नहीं देना चाहिए। 

4. तलाक

तलाक को अक्सर एक लड़की पर लगा सबसे बड़ा कलंक कहते हैं। कहा जाता है की एडजस्ट कर लो तलाक की क्या जरूरत है। लेकिन अपनी खुशियों को अनदेखी कर के कब तक रह पाएंगे। अपनी खुशियों को सबसे पहले रखना चाहिए और अगर आप अपनी शादी में खुश नहीं हैं और तलाक लेना चाहते है तो लोग क्या कहेंगे इसके बारे में ना सोचे। 

5. लड़कों के साथ घूमना 

आपने अक्सर सुना होगा लोगो को कहते हुए अरे ये लड़की लड़कों के साथ घूमती है मेने तो अपनी बेटी को समझा दिया है कि इसके साथ दोस्ती ना रखे। लेकिन इस में बुराई क्या है। क्या एक लड़का लड़की दोस्त नहीं हो सकते? हमारे समाज कि छोटी सोच को कोई नहीं बदल सकता, लड़की अपने पुरूष दोस्त के साथ तस्वीर डाले, घूमने जाए तो तरह तरह कि बाते करने लगते है। जबकि एक व्यक्ती को किसके साथ दोस्ती रखनी है वो खुद निर्णय ले सकता है। 





सोसाइटी