Advertisment

Things We Say To Women: इस तरह की बातें हमेशा महिलाओं से ही क्यों की जाती हैं?

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

हमारे समाज में आज भी कही ऐसी बाते हैं जो कि हर लड़की को कही जाती हैं। एक लड़की के लिए इस समाज ने नाजाने कितनी पाबंदी लगा रखी हैं। ये समाज क्या है? ये समाज किससे बना है? हम लोगो से, इसके नियम, कायदे, कानून हम सबने बनाए हैं। समाज में फिर भी महिाओं को आज तक वो हक, वो सामान, वो मुकाम नहीं मिला जिसकी वो हकदार हैं। इसका असली कारण है जेंडर स्टीरिओटाइप

(gender stereotypes)। कहने को हम सब 21वीं सदी में है लेकिन फिर भी हमारी सोच, हमारी बाते, हमारा व्यवहार सदियों पुराने विचारों को आगे बढ़ा रहा हैै। 

बातें जो केवल महिलाओं को ही सुनी पड़ती हैं: Things We Say To Women

Advertisment


1. शादी कब करोगी? 

सबसे ज्यादा ये सवाल लड़की से पुछा जाता है कि शादी कब करोगी। 26 की हो गई हो अब तो शादी के बारे में सोचो। अगर लड़की की उम्र ज्यादा हो जाए तो बाद में कोई रिश्ता नहीं मिलता। लेकिन वही बेटो के लिए कहा जाता है अभी तो बस 29 का ही है इतनी जल्दी शादी थोड़ी कर लेगा।  

Advertisment

2. बच्चे कब कर रहे हो? 

जेसे ही किसी की शादी होती है तो लोग कुछ समय बाद ही पूछने लग जाते हैं बच्चा कब करोगे। ये भूल जाते हैं कि ये पति - पत्नी के आपस की बात है और हमें इसमें नहीं बोलना चाइए। लेकिन फिर भी ये सवाल सिर्फ लड़कियों से पूछा जाता है। 

3. खाना बना लेती हो? 

Advertisment

जब एक लड़की की उमर 18साल हो जाती है तो लोग मां बाप से पूछने लगते है कि क्या आपकी बेटी खाना बना लेती है? क्युकी लड़की को शादी के बाद ससुराल में खाना तो बनाना पड़ेगा। अगर नहीं आता तो कहते हैं कि शादी के बाद पति को बुखा रखोगी क्या? 

4. लड़कियों को बहस नहीं करनी चाहिए 

बचपन से लड़कियों को समझाया जाता है की ये मत करो, बहस मत करो, जब बड़े बोल रहे हो तो चुप रहना चाहिए। क्युकी कही ना कही समाज की ये सोच बन गई है कि लड़किया कमजोर होती हैं और उन्हें आदमी के सहारे की जरूरत होती है। अगर लड़की अपने लिए आवाज़ उठाए तो सब बोलने लगते हैं कि इससे शादी कौन करेगा इसकी जुबान बहुत लंबी है।

Advertisment

5. शादी में एडजस्टमेंट्स तो करनी पड़ेगी

शादी के बाद एक लड़की को पता होता है कि उसे आज से एक नई जिंदगी शुरू करनी हैं, और सभी जिम्मेदारियों को निभाना हैं। अगर शादी के बाद लड़की के साथ बद सलूख हो तो सब कहते हैं लड़कियों को सेहेन करना आना चाइए। शादी में एडजस्टमेंट्स तो करनी पड़ती है लड़की ही एडजस्ट और समझौता करती है लड़के थोड़ी ना करेंगे। 



Advertisment






सोसाइटी
Advertisment