Pregnancy Tips: जल्दी प्रेग्नेंट होने के लिए टिप्स, महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान

author-image
Swati Bundela
New Update


जल्दी प्रेग्नेंट होने के लिए टिप्स : प्रेगनेंसी किसी भी महिला के ज़िन्दगी में सबसे बड़ी ख़ुशी होती है,लेकिन इसके साथ-साथ उनकी ज़िन्दगी में कई बदलाव भी आतें हैं जिनको पहले से जान लेना और समझ लेना भी जरुरी होता है। अगर कोई भी महिला माँ बनने की प्लानिंग कर रही हैं तो कुछ खास बातों को जान लेना और कुछ बातों को अपने लाइफस्टाइल में जोड़ना जरुरी है।आईये जाने कुछ खास बातें, जो माँ बनने से पहले जानना जरुरी है।

जल्दी प्रेग्नेंट होने के लिए टिप्स :


1. पीरियड्स ट्रैक का रखें रिकॉर्ड

Advertisment

अगर आप जल्द से जल्द प्रेग्नेंट होना चाहती हैं तो सबसे पहले अपने पीरियड्स के रिकॉर्ड को मेनटेन करें। इससे आपको अंदाज़ा हो जायेगा कि आपके पीरियड्स अनियमित तो नहीं या कहीं कोई पीरियड्स रिलेटेड प्रॉब्लम तो नहीं है। पीरियड्स को हर महीने ट्रैक करने के लिए आप कैलेंडर पर निशान लगा सकती हैं या मोबाइल में भी डेट को सेट कर सकती हैं। आजकल तो कई ऐसे ऐप आगये हैं जिमें जानकारी भरने से आपके पीरियड्स का रिकॉर्ड खुद ही ट्रैक हो जाता है।

2. ओवुलेशन डे का रखें ध्यान

जब आप अपने पीरियड्स का सही रिकॉर्ड रखेंगी तो आपको आपके ओवुलेशन का पता भी आसानी से चल जायेगा। माँ बनने के लिए ओवुलेशन डे पर सबसे ज्यादा चांस होते हैं। इसीलिए अपने ओवुलेशन डे का खास ध्यान रखें।रेगुलर पीरियड साइकिल वाली महिलाएं अपने पीरियड्स के आने से करीब दो हफ्ते पहले ओवुलेट होती हैं।लेकिन अगर आपके पीरियड्स रेगुलर नहीं हैं तो ओवुलेशन का पता लगाना मुश्किल हो जाता है। वहीं, आमतौर पर पीरियड साइकिल की शुरुआत से 12 से 16 दिन पहले ओवुलेशन हो सकता है।

3. फर्टाइल डेज में करें सेक्स

जब आपको आपके ओवुलेशन का सही पता चल जाये तो ये आपके माँ बनने के चान्सेस को बढ़ा देता है। ओव्यूलेशन से 5 दिन पहले और इसके दिन तक प्रेगनेंसी के लिए फर्टाइल डेज माने जाते हैं। हर महीने में ये वो दिन होते हैं जब एक महिला के सेक्स करने से प्रेग्नेंट होने के सबसे ज्यादा चांस होते हैं। आजकल एप से अपने ओवुलेशन का पता लगाना आसान हो गया है। कई महिलाये एप की मदद से अपने फर्टाइल दिनों पर नज़र रखती हैं।

4. डाइट पर ध्यान देना है जरुरी

Advertisment

अगर आप प्रेग्नेंट होना चाहती हैं तो पहले से ही खुद को और अपने शरीर को प्रेगनेंसी के लिए तैयार करना जरुरी है। इसके लिए महिलाओं को सही डाइट की जानकारी होनी चाहिए। एक स्टडी के मुताबिक, रोजाना दूध न पीने वाली महिलाओं की तुलना में दूध पीने और उससे बनी चीज़ें खाने वाली महिलाएं जल्द ही प्रेग्नेंट होती हैं। साथ ही दूध महिलाओं में इंफर्टिलिटी यानी बांझपन जैसी समस्याएं होने की आशंका को कम करता है। हरी-पत्तेदार सब्ज़ियां, सही मात्रा में विटामिन्स और नुट्रिएंट्स लेने से महिलाओं के शरीर में होर्मोनेस बैलेंस रहते हैं और प्रेगनेंसी के लिए बॉडी बिल्कुल तैयार हो जाती है।




सेहत