क्या आप अपने बच्चे की कर रहे हैं अकेले देखभाल?जानिए सिंगल मदर के लिए 10 बेहतरीन टिप्स

author-image
Swati Bundela
New Update


Advertisment

Tips For Single Mother: बच्चे को अकेले संभालना यह बहुत जिम्मेदारी का काम होता है। हर कोई चाहता है कि उनके बच्चे की परवरिश अच्छे से हो वह एक अच्छा इंसान बने और वह समाज में अपना नाम कमाए। इसके साथ अगर आप एक सिंगल मदर है तो कुछ बातें आपको जरूर पता होनी चाहिए। जानिए सिंगल मदर के लिए 10 बेहतरीन टिप्स।

सिंगल मदर के लिए 10 बेहतरीन टिप्स (Tips For Single Mother)

1. अगर आप एक सिंगल मदर है तो सबसे पहली चीज है कि आप खुद की इज्जत करें और खुद के ऊपर भरोसा रखें। दुनिया में कई महिलाएं अपने बच्चे को अकेले संभालती है, इसलिए आप भी यह जरूर कर सकती है।

Advertisment

2. अपने बच्चे को इस बात की जानकारी जरूर दे कि आप उनके लिए हमेशा रहेगी और आप सारी जिम्मेदारियां पूरी करेंगी।

3. अपने बच्चे को अनुशासन में रखें। उन्हें सही समय पर सारी चीजें करना सिखाए ताकि अगर आप काम पर जा रही है तो कई चीजें बच्चे खुद से कर पाए।

4. बच्चे की जिम्मेदारी की वजह से आपको अकेले रहने की कोई जरूरत नही है। लोगो में घुलना मिलना सीखिए इससे आप कई चीजे सीखेगी और समझेगी।

Advertisment

5. ध्यान रखें कि आपके बच्चे क्या कर रहे हैं। कई बार ऐसा हो जाता है कि काम के वजह से बच्चों पर ध्यान नहीं जाता। लेकिन बच्चे रोज की दिनचर्या में क्या करते हैं और क्या नहीं यह पता रहना बहुत जरूरी है।

6. आप सिंगल मदर है इसका मतलब ये नही की आपकी कोई प्राइवेट लाइफ न हो। बच्चे को संभालने के साथ खुद का भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

7. आप अकेले अपने बच्चे को संभालती है इसलिए उससे सारी उम्मीदें ना रखें। बच्चे के ऊपर आपकी इच्छाएं पूरी करने का बोझ न डालें।

Advertisment

8. आपको घर और काम दोनों संभालना होता है जिसके लिए आपको शेड्यूल बनाना बहुत जरूरी है। रोजमर्रा क्या चीज कब होने वाली है इसका पहले से ही टाइम टेबल बनाकर रखें।

9. सिंगल मदर होना कोई बुरी बात नहीं है। इसलिए अगर कोई आप से कहे की आप अकेले बच्चा नहीं संभाल पाएगी तो उनकी बातो पर ध्यान न दे। खुद के ऊपर भरोसा रखें।

10. जिम्मेदारियां निभाते वक्त कई बार ऐसा होगा कि आपको किसी की मदद की जरूरत पड़ेगी। जब ऐसा समय आए तो किसी से मदद लेने के लिए झिझक मत रखिए और अपने बड़ों से अपनी परेशानियां बाटे।

Advertisment

पेरेंटिंग