Advertisment

Tips To Cure Constipation: कब्ज की बिमारी ठीक करने के लिए अपनाये ये घरेलु उपाय

author image
Swati Bundela
12 Aug 2021
Tips To Cure Constipation: कब्ज की बिमारी ठीक करने के लिए अपनाये ये घरेलु उपाय



Advertisment

Tips To Cure Constipation: कब्ज की परेशानी बहुत लोगो को होती है। बदलते खाने की आदतों की वजह से कब्ज की परेशानी ज्यादातर लोगों में दिखाई देती है। कब्ज की बीमारी ज्यादा खाने से, देर रात तक जागने की वजह से ,पानी कम पीने की वजह से या गलत खाने से होती है। कब्ज की वजह से बेचैनी महसूस होती है, आलस भी महसूस होता है। कब्ज को ठीक करने के लिए बहुत से उपाय है जिससे कब्ज की परेशानी दूर हो सकती है।

कब्ज को कैसे ठीक करे (Tips To Cure Constipation)

•अगर रात को ज्यादा खाने से आपको कब्ज की परेशानी हो रही तो दूध पिए। ध्यान रखे की दूध कच्चा और ठंडा हो।
एक कप कच्चा दूध पीने से कब्ज से आराम मिलेगा और आप अच्छी नींद ले पाएंगे।

Advertisment

•फलों में पपीता और अमरुद सबसे असरदार है।

•रात को तला हुआ खाना न खाए, खाने का संतुलन बनाकर रखे है और देर रात को खाना न खाए।

•सब्जियों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करे। हरी सब्जियां जैसे पालक खाए, इसके साथ साथ पत्ता गोबी गाजर भी कब्ज को कम करने में मदद करती है।

Advertisment

• मैदे से बनी चीजों को कम खाए, मैदा पेट के लिए अच्छा नहीं होता इससे कब्ज की शिकायते ज्यादा होती है।

• कब्ज से मुक्ति पाने के लिए योगा करे। मयूरासन, हलासन करने से कब्ज और पेट की परेशानी कम होती है।

• नींबू पानी पेट की समस्या में हमेशा काम आता है। पानी में नींबू का रस और नमक डाले और रोज सुबह पिए। इससे कब्ज नहीं होगा और पेट भी साफ रहेगा।

Advertisment

• गुनगुने पानी में शहद डालकर पीने से कब्ज की समस्या दूर होती है।रोज रात को सोने से पहले इसका सेवन करे इससे कब्ज की परेशानी नहीं होगी और नींद अच्छी आएगी

•रात को किशमिश को पानी में भिगोकर रखे और सुबह उठकर इसका सेवन करे। इसे रोज खाने से पेट शांत रहता है कब्ज भी नही होता।

Disclaimer: यह सार्वजनिक रूप से एकत्रित जानकारी है। यदि आपको किसी विशिष्ट सलाह की आवश्यकता है तो कृपया डॉक्टर से परामर्श करें।

Cure Constipation Cure Constipation





/wp:tadv/classic-paragraph
Advertisment
Advertisment