Advertisment

Tips To Reduce Period Cramps Instantly: पीरियड क्रैम्प्स से तुरंत छुटकारा पाने के लिए, करें यह 5 चीज़ो का इस्तेमाल

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

Tips To Reduce Period Cramps Instantly: क्रैम्प्स कई लोगों को उनके पीरियड से पहले और पीरियड दौरान अफ्फेक्ट करते है। जबकि कुछ लोगों को केवल हल्के क्रैम्प्स का एक्सपीरियंस होता है, लकिन कुछ लोग उतने लकी नहीं होते। कुछ मामलों में, पीरियड क्रैम्प से होने वाला दर्द बहुत ज्यादा हो सकता है। यदि पीरियड्स का दर्द हर महीने बॉडी क्रैम्प्स ला रहा है, तो आप दर्द से छुटकारा पाने के लिए कुछ कदम उठा सकते हैं। यहां 5 घरेलू उपाय दिए गए हैं, जो आपकी परेशानी को कम कर सकते हैं।

Tips To Reduce Period Cramps Instantly: 5 घरेलू उपाय पीरियड क्रैम्प के लिए-



Advertisment

1. पानी

पानी किसी भी कंडीशन के लिए सबसे अच्छा नेचुरल उपाय हो सकता है, क्योंकि यह शरीर के लगभग सभी चीज़ो के लिए जरुरी है। पीरियड्स में क्रैम्प के साथ, पानी इन्फ्लेमेशन के दर्दनाक लक्षण का इलाज करने में मदद करता है। आने वाले दिनों में और क्रैम्प का एक्सपीरियंस करते समय, हर समय अपने साथ पानी की बोतल रखें। टेस्ट के लिए आप इसमें नींबू या पुदीना मिला सकते हैं।

2. हॉट बाथ या शॉवर करें

Advertisment

गर्मी पीरियड के दर्द को कम करने में काफी मदद कर सकता है। लंबे समय तक हॉट बाथ या शॉवर लेने से दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है। बाकि हीट सोर्स जैसे हीट पैड, गर्म पानी की बोतल का इस्तेमाल से भी क्रैम्प से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।

3. कैफीन न लें

पीरियड्स के आने वाले दिनों में कैफीन से बचें। इसमें कॉफी, एनर्जी ड्रिंक, चॉकलेट और कुछ चाय शामिल हैं, जिन्हे आपको नहीं लेना है। इसकी जगह, आप सुबह की चाय या कॉफ़ी की जगह जूस या स्मूथी को पि सकते है।

Advertisment

4. एक्सरसाइज करें

एक्सरसाइज दर्द को दूर करने में मदद कर सकता है। जब आप एक्सरसाइज करते हैं, तो आपका शरीर एंडोर्फिन छोड़ता है, जो मॉर्फिन जैसे होने वाले दर्द में एक बढ़ा रोल निभाने के लिए जाने जाते हैं। साथ ही एक्सरसाइज करने से आपका शरीर एक्टिव रहता है और बॉडी में ब्लड फ्लो सही तरीके से होता है। चलना, तैरना, दौड़ना और ऐसे कई एक्सरसाइज में शामिल है, जो आपके शरीर को हर समय एक्टिव रखने में मदद कर सकता है।

5. नींद

Advertisment

इस समय के दौरान नींद उतनी ही जरुरी है। मसल में क्रैम्प के साथ सोना मुश्किल हो सकता है। सोने से पहले, टीवी देखने या बिस्तर में अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने से बचकर, अपने मन और शरीर को आराम दें। जितना हो सके कमरे में अंधेरा रखें और एक कम्फर्टेबल पोजीशन खोजें।





Disclaimer: यह सार्वजनिक रूप से एकत्रित जानकारी है। यदि आपको किसी विशिष्ट सलाह की आवश्यकता है तो कृपया डॉक्टर से परामर्श करें।



Advertisment


 



सेहत
Advertisment