Advertisment

'Too Fat' Struggle Tips: 'बहुत मोटा' होने के संघर्ष को दूर करने के लिए 5 जरूरी टिप्स

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

महिलाओं को अक्सर ज्यादा मोटा होने के लिए बहुत कुछ सुनना पड़ता है। उनका मजाक बनाया जाता है जिसके वजह से वह खुद को कम महसूस करती है और अपने बारे में गलत सोचती है। अगर आप भी ऐसे परेशानी से वाकिफ है तो जानिए 5 जरूरी टिप्स जो आपको लोगों की बातों से छुटकारा दे सकती है।

'Too Fat' Struggle Tips



Advertisment

1. खुद के बारे में ज्ञान



हमें अपने शरीर के बारे में सही जानकारी होना बहुत जरूरी है। अगर हम अपने शरीर के बारे में नहीं समझेंगे और उससे जुड़ी परेशानियां या उससे मिलने वाली खुशी हमें नहीं पता होगी तो हम इससे लोगों को हमारे बारे में गलत कहने का मौका देते देंगे। इसलिए यह जरूरी है कि आप अपने बारे में क्या सोचते हैं और क्या आपको खुद को आईने में देख कर खुशी महसूस होती है।

Advertisment


2. आपका मजाक क्यों बन रहा ये समझ ले



Advertisment

यह समझना बहुत जरूरी है कि लोग आपका मजाक क्यों उड़ा रहे हैं और क्या ऐसा करना सही है। अगर कोई इंसान आपके शरीर का मजाक उड़ा रहा है या फिर आप के मोटे होने का मजाक उड़ा रहा है तो यह समझ ले कि इसमें आपकी गलती नहीं है,मजाक उड़ाने वाले की सोच की है इसलिए इसमें आपको बुरा नही मानना चाहिए।



3. खुद के बारे में अच्छा सोचें

Advertisment


ऐसा बहुत बार होता है कि लोगों के सामने हमारे शरीर का मजाक उड़ाया जाता है। ऐसे लोगों की बातों को दिल पर नहीं लगाना चाहिए। हमेशा यह ध्यान रखें की दूसरों के बारे में ऐसा कहने वाले खुद के बारे में भी अच्छा महसूस नहीं करते। आप हमेशा अपने बारे में अच्छा सोचे कि आप एक अच्छे इंसान हैं और आपको ऐसे लोगो की बातो का बुरा नहीं लगेगा।



Advertisment

4. "मोटा" ये गलत शब्द नही है



मोटा शब्द कभी गलत नहीं होता इसे लोगों ने गलत बना कर रखा है। अगर कोई आपको मोटा कह रहा है तो बस आपके बॉडी के शेप के बारे में कह रहा है। लेकिन अगर कोई आपको गलत तरीके से मोटा कह रहा है तो उसका जवाब आपको जरूर देना चाहिए। खुद को मोटा कहने में शर्माए नहीं यह बस एक बॉडी का टाइप होता है।

Advertisment


5. मोटा होने गलत नही होता



दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जो मोटे हैं शायद आपसे ज्यादा मोटे होंगे या फिर आप से कम। इसलिए किसी की बातों का या फिर उनके कहने का कि आप मोटे दिख रहे हो या ज्यादा मोटे दिख रहे हो यह कहना गलत है। मोटा होना गलत नहीं होता और इसके लिए आपको बुरा मानने की कोई जरूरत नहीं है।



फेमिनिज्म
Advertisment