Vaginal Bleaching: वजाइनल व्हाइटनिंग क्रीम्स का इस्तेमाल करने से पहले जान ले ये नुकसान

author-image
Swati Bundela
New Update


कई महिलाएं अपने शरीर की ऊपरी स्किन के साथ साथ अपने अंडरआर्म्स और प्यूबिक एरिया को भी साफ रखना पसंद करती हैं जिसमें कोई गलत बात नहीं है। लेकिन अपने वजाइना के रंग को गोरा या सफेद बनाने के लिए वजाइनल व्हाइटनिंग क्रीम्स का इस्तेमाल करना आपके लिए नुकसान दायक हो सकता है, कैसे? जानिए

Advertisment

वजाइनल ब्लीचिंग क्या होती है ?

शरीर के प्यूबिक या वजाइनल हिस्से को क्रीम्स, लोशन या केमिकल पीला के ज़रिए गोरा करने की प्रक्रिया को वजाइनल ब्लीचिंग कहते हैं। इसे वजाइनल ब्लीचिंग कहते हैं लेकिन इसका अर्थ सिर्फ वजाइना के ऊपरी हिस्से, वल्वा को साफ करना ही होता है।

ब्लीचिंग का मतलब सिर्फ एरिया को साफ करना होता है ना कि इसमें सच मुच ही ब्लीच मौजूद होता है। हालांकि आप इसके लिए क्रीम्स और लोशंस का इस्तेमाल करते हैं जिसमें हानिकारक केमिकल्स हो सकते हैं।


वजाइनल व्हाइटनिंग क्रीम्स के नुकसान


1. इरीटेशन की समस्या हो सकती है

जब भी आप अपनी नाजुक स्किन पर व्हाइटनिंग क्रीम्स का इस्तेमाल करती हैं , ये क्रीम्स उस स्किन को पतला बनाना शुरू कर देती हैं I वजाइना के आस पास के एरिया में ये क्रीम्स लगाने से आपको बर्निंग, इरीटेशन और खुजली की समस्या देखने को मिल सकती है।

Advertisment

2. दर्द पैदा कर सकती है

ये व्हाइटनिंग क्रीम्स आपके नाजुक हिस्सों पर लगने के बाद इरीटेशन के साथ साथ कभी कभी दर्द भी पैदा कर सकती हैं जिससे आपको चलने और बैठने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वजाइनल ब्लीचिंग

3. इन्फेक्शन को जगह दे सकती हैं

आपके वजाइनल एरिया के आस पास हमेशा ही अच्छे और बुरे बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, जिनके कारण वहां का pH बैलेंस रहता है और इन्फेक्शन भी नहीं रहता।

लेकिन व्हाइटनिंग क्रीम्स का इस्तेमाल करने से आपके प्यूबिक एरिया का pH बदल सकता है और इसके कारण इन्फेक्शन या बैक्टीरियल वेजिनोसिस की समस्या हो सकती है।

Advertisment

तो ये थे वजाइनल व्हाइटनिंग क्रीम्स के नुकसान और इसलिए आपको ये क्रीम्स नहीं इस्तेमाल करनी चाहिए।

याद रखें , आपके वजाइना और वलवा का रंग शरीर के बाकी हिस्सों के रंगो के मुताबिक ज्यादा डार्क ही होता है और ये बिलकुल सामान्य बात है।


सेहत