Vaginal Burning And Itching: क्यों महिलाओं को वजाइना में खुजली और जलन की समस्या होती हैं? यहाँ जानिए ये 5 कारण

author-image
Swati Bundela
New Update


वजाइनल बर्निंग क्यों होती है? क्या आपको वजाइना में कभी-कभी जलन महसूस होती है? पेशाब करते वक़्त आपको बेहद दर्द महसूस होता है? दरअसल वजाइनल बर्निंग इरिटेशन के साथ होती है, जिसके कारण महिलाये बेहद असहज महसूस करती है। आज हम आपको बताएंगे वजाइनल बर्निंग क्यों होती है।

Advertisment

वजाइनल बर्निंग क्यों होती है? जानिए इसके ये 5 कारण


बैक्टिरियल वेजिनोसिस

यह एक प्रकार का वजाइनल इंफेक्शन होता है जिसका कारण बाद बैक्टीरिया का अधिक मात्रा में वजाइना के एरिया में बढ़ जाना होता है।इसके होने के बाद आपको वजाइनल बर्निंग के साथ साथ डिस्चार्ज में बदलाव और स्मेल में बदलवा देखने को मिल सकता है।

UTI ( यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन)

UTI तब होता है जब आपके यूरिनरी ट्रैक्ट में किसी भी तरह से बैक्टीरिया एंट्री ले लेता है। ऐसे में आपको वजाइना में काफी समस्या देखने को मिल सकती हैं। इसलिए UTI के कारण भी आपकी वजाइना में खुजली और जलन महसूस हो सकती है।

यीस्ट इन्फेक्शन

मुख्य तर महिलाएं किसी न किसी प्रकार का यीस्ट इन्फेक्शन तो अपने वजाइना में जरूर महसूस करती हैं ऐसे में वजाइनल इचिंग और बर्निंग का कारण ये भी हो सकता है। अगर आपको इन्फेक्शन के बारे में ठीक से पता न लगे तो आप अपने डॉक्टर के पास भी जा सकती है।

Advertisment

चीज़ें जो आपको डायरेक्टली प्रभावित करती हैं

कई सारी चीज़ें ऐसी होती हैं जिनका इस्तेमाल हम अपनी आम जिंदगी में करते हैं जिससे टैम्पोन, कंडोम, क्रीम, डाउच इत्यादि जिन्हें हम डायरेक्टली अपने वजाइना पर इस्तेमाल करते हैं। ये भी एक बड़ा कारण हो सकता है आपके वजाइना में खुजली और जलन का।

क्लैमिडिया

क्लैमिडिया एक प्रकार का बहुत ही सामान्य STD होता है जिसके कोई लक्षण नहीं होते पर इसके कारण आपको वजाइना में इचिंग और बर्निंग महसूस जरूर होगी। ऐसे में आप गाइनाकोलॉजिस्ट की सलाह ले सकती है। 

नोट: अगर वजाइनल बर्निंग की ये समस्या ज्यादा दिनों तक आपको परेशान करती है तो तुरंत डॉक्टर के पास जाये।

Advertisment

सेहत