Advertisment

Ways To Increase Iron In Body: आयरन की कमी को कैसे बढ़ाएं, जानें यह 5 तरीके

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

Ways To Increase Iron In Body: हैल्थी बॉडी के लिए कई तरह के नुट्रिएंट्स जरूरी होते हैं, जिनमें कई मिनरल्स, विटामिन्स आदि शामिल हैं। मगर क्या आप जानते हैं, कि आयरन एक ऐसा नुट्रिएंट्स है, जिसकी कमी सेहत को बहुत ज्यादा बिगाड़ सकती है? जी हां, आयरन का मुख्य काम शरीर में हीमोग्लोबिन को बढ़ाना है।  हम आपको बता रहे हैं, ऐसे ही 5 फूड्स, जिनमें आयरन भरपूर मात्रा में होता है।

Ways To Increase Iron In Body: आयरन बढ़ाने के लिए यह 5 चीजें खाएं



Advertisment

1. चुकंदर



चुकंदर आयरन का अच्‍छा स्रोत है। चुकंदर से प्राप्‍त आयरन से ब्लड में हीमोग्‍लोबिन बनता है, और यह रेड ब्लड सेल्स के एक्टिवेशन के लिए भी इफेक्टिव होता है। चुकन्‍दर के अलावा चुकन्‍दर की पत्तियों में भी काफी अधिक मात्रा में आयरन होता है। इसको रोज अपने आहार में सलाद या सब्जी के रूप में प्रयोग करने से शरीर में खून बनता है।

Advertisment


2. पालक



Advertisment

पालक में आयरन काफी अधिक मात्रा में होता है। हीमोग्‍लोबिन की कमी होने पर पालक का सेवन करने से शरीर में इसकी कमी पूरी होती है। इसके अलावा पालक में कैल्शियम, सोडियम, क्लोरीन, फास्फोरस, खनिज लवण और प्रोटीन आदि हैं।



3. अनार

Advertisment


अनार ब्‍लड में आयरन की कमी को दूर करता है, और एनीमिया जैसी बीमारियों से छुटकारा दिलाता है। इसके अलावा हर दिन अनार का जूस पीने से शरीर में ब्लड का प्रोसेस अच्‍छी तरह से होता है। अनार में आयरन के साथ-साथ फाइबर की मात्रा भी बहुत अच्छी होती है, जो कब्ज की समस्या दूर करने में मदद करता है, और वजन भी घटाता है।



Advertisment

4. अंडा



अंडे के दोनों पार्ट्स यानि पीला और सफेद में प्रोटीन, फैट, कई तरह के विटामिन, मिनरल्स, आयरन और कैल्शियम जैसे नुट्रिएंट्स की भरपूर मात्रा होती है। बहुत कम फ़ूड में पाया जाने वाला विटामिन डी भी अंडे में पाया जाता है, और यह आयरन से भी भरपूर होता है। इसलिए आप प्रोटीन और आयरन के लिए हर रोज अंडे का सेवन कर सकते हैं। अंडे को आप ब्रेकफास्ट में शामिल करें, तो दिनभर एनर्जी बनी रहती है।

Advertisment


5. अनाज और दाल



अनाज का सेवन करने से भी आयरन की कमी दूर होती है, क्‍योंकि इसमें आयरन अधिक मात्रा में होता है। हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ाने के लिए खाने में गेंहू और सूजी की बनी चीजे बहुत फायदेमंद हैं। इसके अलावा आप कुछ दाल जैसे- अरहर, चना, बीन्स, छोले आदि का सेवन भी कर सकते हैं, क्योंकि इनमें भी आयरन बहुत अच्छी मात्रा में होता है।









सेहत
Advertisment