Weekly Horoscope: 12 दिसंबर से 18 दिसंबर तक क्या लिखा है आपकी राशि

आइए आज के इस फ़ीचर्ड ब्लॉग में हम हर बार की तरह इस बार भी इस हफ्ते के राशिफल के बारे में जानते हैं, आइए देखते हैं क्या लिखा हुआ है आपकी राशि में आपके लिए 12 दिसंबर से 18 दिसंबर तक-

author-image
Vaishali Garg
New Update
Weekly Horoscope

Weekly Horoscope: अनेक वर्षों से आज तक अनेकों लोग अपना भविष्य जानकर अपनी योजनाओं एवं परियोजनाओं को निर्धारित करते आ रहे हैं। तो आइए आज के इस ब्लॉग में जानते हैं इस दिसंबर सप्ताह का राशिफल एस्ट्रोलॉजर ऋतु जी द्वारा। 

Advertisment


Weekly Horoscope -

1. मेष राशि

इस सप्ताह इस राशि के लोग धर्म से जुड़ी यात्राएं करेंगे, पिता का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत से सफलता अर्जित करेंगे। उग्र वाणी से बचें, व्यापार में बहुत बड़ी पूंजी ना लगाएं। गले का और चोट चपेट का ध्यान रखें।

2. वृषभ राशि  

इस सप्ताह इस राशि के लोगों का विवाह तय हो सकता है, धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। उच्च शिक्षा के लिए आगे बढ़ेंगे। सर दर्द से बचें, पाइल्स की समस्या उभर सकती है।

3. मिथुन राशि

इस सप्ताह इस राशि के लोगों की वैवाहिक समस्याएं दूर होंगी। व्यापार में सफलता प्राप्त होगी, नौकरी में भी नई उपलब्धियां मिलेंगी। पेट के मरीज अपना ध्यान रखें, कर्ज लेने और देने से बचें।

Advertisment

4. कर्क राशि

इस सप्ताह इस राशि के लोग प्रतियोगी परीक्षा में सफल रहेंगे। सरकारी नौकरी के अच्छे योग हैं, आय में बढ़ोतरी होगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। स्त्री जनित बीमारियों से सावधान रहें, त्वचा की बीमारियों से बचे।

5. सिंह राशि  

इस सप्ताह इस राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, विपरीत लिंगी आकर्षित होंगे। पेट की समस्या को अनदेखा ना करें, घुटने का खास ख्याल रखें।

6. कन्या राशि

इस सप्ताह इस राशि के लोगों के यहां मांगलिक कार्यों का आयोजन होगा, लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन मजबूत होगा। हार्मोन से जुड़ी समस्याओं को अनदेखा ना करें। मधुमेह के मरीज अपना ध्यान रखें।

Advertisment

7. तुला राशि

इस सप्ताह इस राशि के लोगों को भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। पराक्रम में बढ़ोतरी होगी, कलात्मक चीजों में रूचि बढ़ेगी। वाहन चलाते समय सावधान रहें, मां की सेहत का ख्याल रखें। नकारात्मक विचारों से दूर रहे।

8. वृश्चिक राशि

इस सप्ताह इस राशि के लोगों की आय में बढ़ोतरी होगी। वाणी मधुर होगी, व्यापार में सफलता प्राप्त करेंगे। संक्रामक रोगों से बचे, आंखों और श्वसन संबंधी बीमारियों को अनदेखा ना करें।

9. धनु राशि

इस सप्ताह इस राशि के लोगों का दांपत्य जीवन मजबूत होगा। | जमीन जायदाद की खरीद-फरोख्त कर सकते हैं, व्यापार में सफलता हासिल होगी। कार्यक्षेत्र पर नई उपलब्धियां प्राप्त होंग। उग्र वाणी से बचें, पथरी की समस्या उभर सकती है।

Advertisment

10. मकर राशि

इस सप्ताह इस राशि के लोगों के ज्ञान में वृद्धि होगी। छोटे स्त्रियों को मासिक भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा, भाग्य का साथ मिलेगा। धर्म से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। आंखों का ध्यान रखें, एसिडिटी की समस्या उभर सकती है।

11. कुम्भ राशि

इस सप्ताह इस राशि के लोगों के वाणी द्वारा काम बनेंगे, लाभ में बढ़ोतरी होगी। विदेश से सुख प्राप्त होगा। आलस से बचें, गर्भवती स्त्रियां अपना ख्याल रखें। गृह क्लेश से बचें।

12. मीन राशि

इस सप्ताह इस राशि के लोगों के वर्चस्व वृद्धि होगी। विवाह और संतान संबंधी खुशखबरी प्राप्त होगी। नौकरी में भी सफलता हासिल होगी। झूठ बोलने से बचें और अति उत्साह से बचें। वाहन चलाते समय ध्यान रखें।

Advertisment
कर्क राशि मिथुन राशि कन्या राशि धनु राशि मकर राशि सिंह राशि मेष राशि राशिफल Weekly Horoscope कुम्भ राशि वृषभ राशि मीन राशि वृश्चिक राशि तुला राशि