क्या आप पथरी होने के कारण जानते हैं ? इन 5 कारणों से बढ़ सकता है पथरी का खतरा

author-image
Swati Bundela
New Update


पथरी होने के कारण - किडनी स्टोन्स यानि गुर्दे की पथरी यूरिन डक्ट और किडनी से सम्बंधित ऐसी बीमारी है जिसमें किडनी की वाल्स में छोटे-छोटे स्टोन्स जैसे पदार्थ बन जाता है। ये प्रॉब्लम आमतौर पर 30-60 साल के लोगों में मिलती है ,लेकिन बदलती जलवायु और परिस्थिति की वजह से अब ये बीमार काम उम्र के नौजवानों में भी देखने को मिल रही है। किडनी में स्टोन की समस्या ज्यादातर महिलाओं में देखी गयी है।इसमें काफी मात्रा में पानी पीने की हिदायत दी जाती है। 


पथरी होने के कारण :


1.काम पानी पीना

Advertisment

अक्सर देखा गया है कि महिलाओं में पथरी की समस्या ज्यादा मिलती है।पथरी होने के सबसे अहम् कारणों में से कम पानी पीना सबसे ऊपर है। पानी की कमी से बहुत सारे नुट्रिएंट्स शरीर में अब्सॉर्ब नही हो पाते और किडनी वाल्स पर स्टोन बन कर रह जाते हैं।इसीलिए रोज़ाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। ये न सिर्फ पथरी की समस्या से छुटकारा दिलाने में मददगार है बल्कि शरीर दुरस्त भी रहता है।

2.मोटापा भी बढ़ा सकता है पथरी की प्रॉब्लम

शरीर में मोटापा और फैट बढ़ने से कई बीमारियां घेर लेती हैं।इनमें पथरी भी शामिल है। पथरी की समस्या तब और बढ़ जाती है जब मरीज़ मोटापे से ग्रस्त हो। ऐसा इसीलिए क्योंकि फैट और चर्बी के कारण किडनी भी फैटी हो जाती है।

3.फैमिली हिस्ट्री भी है अहम् कारण

ऐसा कई बार देखा गया है कि तमाम एहतियाद बरतने के बाद भी गुर्दे में पथरी की बीमारी हो जाती है। इस बारे में एक्सपर्ट्स का मानना है कि कुछ बीमारियां अनुवांशिक होती हैं। जैसे, डायबिटीज और बीपी की समस्या। यदि आपके फैमिली हिस्ट्री में पहले कभी किसी को पथरी या किडनी स्टोन रिलेटेड समस्या हुई है तो 50 % चांस होता है की ये बीमारी आने वाले जनरेशन को मिल जाये।

4.जंक फूड बढ़ाता है परेशानी

Advertisment

पथरी की समस्या का सबसे बड़ा दुश्मन जंक फूड है। एक सर्वे में पाया गया है कि जंक फूड ज्यादा खाने से 5 साल के बच्चों में भी पथरी की समस्या हो रही है।फ्रेंच फ्राइज और पोटैटो चिप्स का अधिक मात्रा में सेवन करने से किडनी में पथरी होने की सम्भावना बढ़ जाती है।

5.खाने में अधिक शुगर और नमक बढ़ाता है पथरी

जैसा की हम जानते हैं कि जंक फूड में सबसे ज्यादा नमक और शुगर की मात्रा होती है। चाहे वो पैक्ड चिप्स हों या प्रोसेस्ड शुगर कैंडी , इन सभी जंक फूड्स में भरी मात्रा में आर्टिफीसियल मैटेरियल्स होते हैं। जिनका सेवन करने से हमारे digestive system बुरी तरह एफेक्ट होता है। यही नहीं किडनी में स्टोन बढ़ने का कारण भी यही है।


Disclaimerयह सार्वजनिक रूप से एकत्रित जानकारी है। यदि आपको किसी विशिष्ट सलाह की आवश्यकता है तो कृपया डॉक्टर से परामर्श करें।

सेहत