Brain Health : क्या है ब्रेन हेल्थ? जानिए 5 आदतें जो करती हैं दिमाग को कमज़ोर

author-image
Swati Bundela
New Update


क्या है ब्रेन हेल्थ? आजकल की लाइफस्टाइल इतनी चेंज हो गयी है कि लोग फिजिकल हेल्थ के बारे में सोचते नहीं हैं और मेंटल हेल्थ के बारे में तो उनको कोई जानकारी नहीं होती है। रोज़मर्रा की ऐसे बहुत सी आदतें हम नज़रअंदाज़ कर देते हैं जो हमारे दिमाग पर बुरा असर डालती हैं। खान-पान के साथ रहन सहन जैसा होता है वही हमारे शरीर और दिमाग पर भी असर करता है। इसीलिए दिमाग के सही विकास के लिए और अच्छी ब्रेन हेल्थ के लिए ; अपने लाइफस्टाइल से कुछ बेकार आदतों को हटा लेना ही बेहतर होता है। तो आईये जानें कुछ आदतों के बारें में जो आपके दिमाग को लगातार कमजोर कर रही हैं-

Advertisment

आदतें जो करती हैं दिमाग को कमज़ोर :


1. भरपूर नींद न लेना

नींद अगर लिमिट से ज्यादा हो या कम हो; दोनों ही सूरतों में हमारे शरीर और मेन्टल ब्रेन हेल्थ को नुकसान पहुंचता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक 6 से 8 घंटों की नींद लेना इंसान के लिए जरुरी होता है। कम नींद से याददाश्त पर तो असर पड़ता ही है साथ ही शरीर अकड़ जाता है या आलसपन आ जाता है।समय से सोना और उठना भी उतना ही जरुरी है जितना अच्छी नींद लेना है। इसीलिए अपने टाइम-टेबल का खास ख्याल रखना चाहिए।

2. ज्यादा गुस्सा है बुरा

हर छोटी से छोटी बात के लिए गुस्सा हो जाना,अचानक से हर बात पर नाराज़गी दिखाना और बेहेवियर में चिड़चिड़ापन आपके डैमेज ब्रेन हेल्थ को दिखता है।गुस्सा करने से आपका दिमाग न सिर्फ कमज़ोर बनता है बल्कि बीपी और हार्ट रिलेटेड प्रोब्लेम्स होने की गुंजाईश रहती है। असल में ज्यादा गुस्सा करना और हाई टेम्पर से दिमाग की नसें blood flow को धीमा कर देती हैं ; जिसकी वजह से ब्रेन वर्क में परेशानी होती है।

3. ज्यादा शुगर है खतरनाक

हम जैसा खाते हैं और जो हमारी डाइट का हिस्सा होती है उसका असर सीधा-सीधा हमारे फिजिकल हेल्थ और दिमाग पर पड़ता है। सभी जानते हैं कि ज्यादा शुगर हमारी बॉडी के लिए अच्छा नहीं होता है पर इसका लिंक दिमाग से भी होता है।ज्यादा चीनी या शुगर खाने से बहुत सारे पौष्टिक तत्व बाधित होते हैं , जिनकी वजह से ब्रेन फंक्शन में दिक्कतें आती हैं।

Advertisment

4. नाश्ता नहीं करना है बुरा

पुरे दिन की शुरुआत अगर भूखे पेट की जाये तो इससे हमारे शरीर और ब्रेन एक्टिविटी पर बुरा असर पड़ता है।रात के डिनर के बाद हम लम्बे समय तक भूखे रहते हैं , इसीलिए शरीर के लिए सुबह का नाश्ता बहुत जरुरी होता है। सुबह सुबह का नाश्ता शरीर को पुरे दिनभर की एनर्जी देता है।सुबह के वक़्त हमारी बॉडी को कुछ ताक़त और नुट्रिएंट्स की जरुरत होती है; अगर नाश्ता नही करते तो शरीर के साथ साथ दिमाग को भी नुकसान पहुँचता है।

5. दिमाग पर ज्यादा ज़ोर डालना और स्ट्रेस लेना

कई बार हम अपने दिमाग को छोटी-छोटी बातों के लिए ज्यादा थका देते हैं।ये समस्या ज्यादातर स्टूडेंट्स में देखी गयी है, बच्चे अपनी पढ़ाई को लेकर अधिक टेंशन लेते हैं जिससे उनमे स्ट्रेस की शिकायत होती है। अपने दिमाग को जरुरत से ज्यादा थकाना और स्ट्रेस बढ़ाने से ब्रेन हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है। दिमाग कमज़ोर होने के साथ साथ काम करने की क्षमता पर भी स्ट्रेस का बुरा असर होता है।


Disclaimerयह सार्वजनिक रूप से एकत्रित जानकारी है। यदि आपको किसी विशिष्ट सलाह की आवश्यकता है तो कृपया डॉक्टर से परामर्श करें।
Advertisment




सेहत