पीरियड के वक़्त सबसे जरुरी क्या होता है ? जानिए जरुरी बातों के जवाब

Swati Bundela
10 May 2021
पीरियड के वक़्त सबसे जरुरी क्या होता है ?  जानिए जरुरी बातों के जवाब

पीरियड के दौरान हर महीने हर महिला का ब्लड लॉस होता है। इस से कई लोगों को खून की कमी जिसे हम एनीमिया कहते हैं वो हो जाता है। इसके कारण से शरीर में कमज़ोरी आने लगती है। जरुरी नहीं है कि हर किसी को पीरियड के कमज़ोरी हो पर अधिकतर लोगों को थकान और कमज़ोरी होने लगती है। ऐसे में अगर आप आपका खान पान अच्छा रखें खास कर कि पीरियड के दौरान तो इस से बचा जा सकता है। पीरियड के वक़्त जरुरी

हार्मोनल डिस्बैलेंस में क्या करें ?


सबसे पहले तो अगर आपको हार्मोनल डिसबैलेंस की समस्या है तो आप डेरी प्रोडक्ट्स ना खाएं। डेरी प्रोडक्ट्स में सभी दूध से बनी चीज़ें आती हैं इस से आपको पिम्पल्स भी हो सकते और आपकी हेल्थ और बिगड़ भी सकती है। इसके साथ साथ आप ज्यादा तेल मसाले का और तला हुआ खाना बिलकुल भी ना खाएं। कोशिश करें कि आप सादा रोटी सब्जी ढेर सारी सलाद के साथ खाएं। आपके लिए बहुत जरुरी होता है कि आप जंक फ़ूड बंद कर के तुर्रंत बना गरम खाना खाएं।

पीरियड के वक़्त क्या नहीं करना चाहिए ?


पीरियड के वक़्त हमें कई तेल मसाले और मीठी चीज़ें खाने की क्रेविंग होती है। इसको आप कण्ट्रोल में रखें और भावनाओं में बहकर ज्यादा मीठा और नमक न खाएं। ज्यादा शक्कर और नमक शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक होता है खास तौर पर पीरियड्स के वक़्त इसलिए शरीर के खाने की जरुरत के हिसाब शक्कर और नमक खाएं और ऊपर से ना डालें।

जब गर्मियों का मौसम होता है तो हमारी आदत होती है कि हम ठंडा पानी और बर्फ डली कोल्ड ड्रिंक्स वगेरा ज्यादा पीते हैं। आप कोशिश करें कि पीरियड्स के पांच दिन कम से कम ठंडी चीज़ें खाएं क्योंकि इससे मांसपेशिये सुकड़ जाते हैं और दर्द ज्यादा होने लगता है।

पीरियड के वक़्त क्या करना चाहिए ?


पीरियड के दौरान कोई भी बासी या राखी हुई चीज़ें न खाएं और एकदम ताज़ी बनी चीज़ें ही खाएं। ताज़े फल गरम सब्जी गरम खाना इस से आपके शरीर को सही मात्रा में एनर्जी मिलेगी। पीरियड्स के वक़्त आप ध्यान दें कि आप डब्बे में बंद और बासा खाना बिलकुल भी ना खाएं। आप खाने में ज्यादा से ज्यादा फल और सलाद वगेरा रखें।

अगला आर्टिकल