Advertisment

क्या होता है ओटमील ? क्या होते हैं इसके फायदे ?

author-image
Swati Bundela
New Update
ओट्स सबसे जल्दी बनने वाली रेसिपी होती है और ज्यादातर लोग इसे सुबह नाश्ते में खाते हैं। इसको लोग फ्रूट्स और सलाद के साथ मिलाकर खाते हैं। यह शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ओट्स कई तरीके से होते हैं जैसे कि क्रश करे हुए , ओट्स का पाउडर या फिर भुने हुए ओट्स। आज हम आपको बताएंगे क्या होता है ओटमील ? क्या होते हैं इसके फायदे ?
Advertisment


1. क्यों लोग ओट्स इतना पसंद करते हैं ?



ओट्स को एक बहुत ही पौष्टिक पदार्थ माना जाता है। ओट्स में भरपूर मात्रा में
Advertisment
फाइबर होता है जिसकी वजह से इसे एक हेल्दी रेसिपी में गिना जाता है। ओट्स को सेकनें के बाद इसका स्वाद बहुत अच्छा हो जाता है इसलिए ज्यादातर लोग सिके हुए ओट्स ही खाते हैं। ओट्स को आप सुबह ब्रेकफास्ट में फ्रूट्स और बेरीज के साथ खा सकते हैं। इस में आप पीनट बटर , सॉसेस और पोडर्स भी मिला सकते हैं। इस से ये और टेस्टी लगने लगता है।

2. क्रश ओट्स क्या होता है ?

Advertisment


आप क्रश ओट्स घर पर भी बना सकते हैं। इसके लिए आप कुछ ओट्स लें और इसको मिक्सर में डालें और पीसलें। सबसे जरुरी बात है कि मिक्सर थोड़ी सी देर ही चलना चाहिए जिस से कि ओट्स पूरा पाउडर न हो जाए। इसको आप आसानी से एक एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर के रख सकते हैं।

3. ओट्स के पाउडर के फायदे ?



ओट्स को आप मिक्सर में महीन पीस लें इसके बाद कई तरीके से रोज के खाने में इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहें तो सुबह नाश्ते में परांठे के आटे में ओट्स का पाउडर मिला सकते हैं। इसके अलावा आप लंच में रोटियों में भी ओट्स का आटा मिला सकते हैं। इस से आपका खाना और पौष्टिक हो जाएगा। इसके अलावा आप ओट्स के कई डिशेस बना सकते हैं जैसे ओट्स की इडली , ओट्स का दलिया या फिर ओट्स के चीले।
सेहत
Advertisment