What is Osteoarthritis? क्या होता है ऑस्टियोआर्थराइटिस?

author-image
Swati Bundela
New Update


What is Osteoarthritis: आर्थराइटिस एक बहुत ही सामान्य बीमारी है, जो लगभग सभी उम्र के लोग को में पाई जाती है। इस से आमतौर पर कई प्रकार के जोड़ों के दर्द या जोड़ों के रोग होते है। आर्थराइटिस, डिसेबिलिटी का सबसे आम कारण है। दुनिया भर में 20 मिलियन से अधिक व्यक्तियों को आर्थराइटिस की बीमारी है, और इससे व्यक्तियों के लिए फिजिकली एक्टिव होना बहुत मुश्किल हो जाता है।

Advertisment

What is Osteoarthritis? ऑस्टियोआर्थराइटिस क्या होता है?

ऑस्टियोआर्थराइटिस आर्थराइटिस का सबसे आम प्रकार है, जो हड्डी के आसपास के जोड़ के कार्टिलेज को नुकसान का कारण होता है, जिससे हड्डियों के बीच फ्रिक्शन कम होता है। यह जोड़ों में तेज दर्द और जलन का कारण बनता है। बैलेंस्ड डाइट लेने, स्वस्थ वजन बनाए रखने, एक्टिव रहने और चोट लगने वाले कार्यों से बचकर, इसे रोका जा सकता है।

ऑस्टियोआर्थराइटिस के सामान्य लक्षण क्या हैं?

जोड़ों में दर्द और स्टिफनेस ऑस्टियोआर्थराइटिस के सबसे आम लक्षण हैं। आराम के बाद जोड़ों में अकड़न महसूस हो सकती है, लेकिन यह आमतौर पर फिर से मूवमेंट होने पर ठीक हो सकता है। आमतौर पर लोग अफेक्टेड एरिया में सूजन स्पॉट भी करते हैं। अन्य सामान्य लक्षण फ्लेक्सिबिलिटी की कमी और हड्डी के स्पर्स का फार्मेशन होना हैं। 

ऑस्टियोआर्थराइटिस के क्या कारण हो सकते है?

यह अभी भी स्पष्ट नहीं है, कि ऑस्टियोआर्थराइटिस का क्या कारण है। ऑस्टियोआर्थराइटिस के जोखिम का डेवेलोप होने के कई फैक्टर्स है:

Advertisment


  • उम्र- ऑस्टियोआर्थराइटिस आमतौर पर 40 की उम्र से शुरू होता है। यह उम्र बढ़ने के साथ आने वाले बोडिली चेंज के कारण हो सकता है, जैसे कि मांसपेशियों का कमजोर होना, वजन बढ़ना हो सकता है।

  • जेंडर- अधिकांश जोड़ों के लिए, ऑस्टियोआर्थराइटिस महिलाओं में अधिक सामान्य और अधिक सीवियर है।

  • मोटापा- अधिक वजन होना ऑस्टियोआर्थराइटिस पैदा करने का एक महत्वपूर्ण कारण है, खासकर घुटने और हिप पर।

  • जॉइंट अब्नोर्मलिटीज़- यदि आप अब्नोर्मलिटीज़ के साथ पैदा हुए थे, तो यह ऑस्टियोआर्थराइटिस का कारण बन सकता है।


Disclaimer: यह सार्वजनिक रूप से एकत्रित जानकारी है। यदि आपको किसी विशिष्ट सलाह की आवश्यकता है, तो कृपया डॉक्टर से परामर्श करें।


सेहत