Advertisment

क्या है Period bloating ? जानिए इससे छुटकारा पाने के 5 तरीके

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

क्या है Period bloating - आमतौर पर खाना खाने के तुरंत बाद हमें पेट में कुछ सूजन महसूस होती है या पेट फुला हुआ लगता है जिसे ब्लोटिंग कहा जाता है। लेकिन लड़कियों में पीरियड्स के शुरुआती दिनों के कुछ पहले इस ब्लोटिंग को महसूस करना PMS यानि  Premenstrual Syndrome का लक्षण हो सकता है। इसमें पेट का निचला हिस्सा फुला हुआ और भरी लग सकता है। वैसे तो पीरियड ब्लोटिंग को पूरी तरह ख़त्म नहीं किया जा सकता लेकिन इसे कम करने के कुछ तरीके हैं।

1.प्रोसेस्ड फ़ूड को करे खुद से दूर

प्रोसेस्ड फूड में अत्यधिक मात्रा में शुगर होती है।इसके साथ ही आकर्षक रंग और नकली फ्लेवर ऐड करने के लिए इसमें बहुत सारे केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। जिससे मोटापा, हार्ट सम्बन्धी बीमारिया और डाईबेटिस व कैंसर जैसी घातक बीमारिया भी हो सकती हैं। पीरियड्स के दौरान या उससे पहले प्रोसेस्ड फ़ूड जैसे फ्रोजेन चिकन नगेट्स, इंस्टेंट नूडल्स, फ्रोजेन फ्रेंच फ्राइज जैसी चीज़ों का सेवन Period bloating की समस्या को और बढ़ा सकता है। इसीलिए प्रोसेस्ड फ़ूड न खाये।

Advertisment

2.रोज़ाना करें थोड़ा वर्कआउट

PMS और Period bloating में रोज़ाना वर्कआउट बहुत फायदा करता है। पीरियड्स में थकान और चिड़चिड़ेपन के कारण महिलाएं एक्सरसाइज से ब्रेक ले लेती हैं जो की गलत है। ऐसा करने से पेट की सूजन तेज़ी से बढ़ने लगती है , शरीर भारी लगता है और तबियत ज्यादा ख़राब होने की सम्भावना बढ़ जाती है। इसलिए महलाओं को चाहिए की वो रोज़ाना कुछ वक़्त वर्कआउट के लिए निकाले।

3.ले संतुलित डाइट

Advertisment

पीरियड्स के दौरान महिलाओं को अपने खानपान और डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। खाने में सोडियम की मात्रा कम ही रखनी चाहिए यानि नमक का सेवन कम और तला भुना भी कम खाना चाहिए। रोज़ाना की डाइट में हरी सब्ज़ियों के साथ खड़े अनाज और प्रोटीन को शामिल करना सही रहता है। एक सर्वे के हिसाब से रोज़ाना 2300 मिलीग्राम से अधिक नमक का सेवन खतरनाक साबित हुआ है। इसीलिए नमकीन और चटपटी चीज़ों से ध्यान हटा कर हेल्थी डाइट को अपनाना सही रहेगा।

4.Period bloating में  पानी भी है ज़रूरी

इस बात का ख़ास ख्याल रखे कि पीरियड्स के दिनों में जितना हो सके पानी पिए। ऐसा करने से आपका शरीर डिहाइड्रेशन से तो बचेगा ही साथ ही साथ पीरियड्स क्रैम्प्स और ब्लोटिंग में राहत भी मिलेगी। कामकाजी महिलाओ को कोशिश करनी चाहिए कि पीरियड्स के दिनों में खास करके अपने साथ पानी कि बोतल ले कर चले और छोटे छोटे टाइम गैप्स पर पानी पीते रहें।

Advertisment

5.ले सकते है डॉक्टर कि सलाह

वैसे तो Period bloating काफी आम समस्या है और आम तौर पर हर महिला और लड़की इसका सामना करती है लेकिन यदि समस्या ज्यादा बढ़ रही हो तो डॉक्टर कि सलाह लेना भी जरुरी हो जाता है।अगर घरेलु उपचार से पेट कि सूजन कम न हो या पीरियड्स ख़तम होने के बाद भी ब्लोटिंग न गयी हो तो ऐसे में दवाई लेना जरुरी हो जाता है।

 



सेहत
Advertisment