गर्मियों में बीमारियों से बचने के लिए क्या खाएं पिएं ?

author-image
Swati Bundela
New Update

गर्मियों का मौसम ऐसा होता है जिस में हम बार बार बीमार पढ़ते हैं। गर्मियों में हमें कई बीमारियां होती हैं जो कि ज्यादातर पानी की कमी यानि कि डिहाइड्रेशन के कारण से होती हैं। इसलिए गर्मियों में सबसे जरुरी होता है अच्छे से पानी पीते रहना और ज्यादा पानी वाली चीज़ें खाते रहना। आज हम आपको गर्मियों में बीमारियों से बचने के लिए क्या खाएं पिएं बताएंगे -

Advertisment

गर्मियों में यह चीज़ें पीएं -

1. नींबू की शिकंजी
2. दही की लस्सी
3. लौकी का जूस
4. छाछ
5. तरबूज और खरबूज
6. संतरा
7. पानी ( बोतल साथ रखें )
8. नारियल पानी

यह सब्जियां जरूर खाएं -

Advertisment

1. करेला - गर्मियों में क्या खाएं पिएं ?

करेला सभी प्रकार के इन्फेक्शन और शुगर दूर करने के लिए माना जाता है। करेला का जूस पीने से और सब्जियां खाने से त्वचा में फोड़े-फुंसी , रैशेस , फंगल इन्फेक्शन और दाग की समस्याएं दूर होती हैं। करेले से हाई बीपी और शुगर में भी आराम मिलता है।

Advertisment

2. लौकी

लौकी में ढेर सारा पानी होने के वजह से काफी लोग इसकी सब्जी खाना बहुत पसंद करते हैं। यह खाने में थोड़ी मीठी सी सब्जी होती है और इस से कई रोग जैसे की एसिडिटी और खाना ना पचना दूर होते हैं और शरीर में हल्का महसूस होता है।

3. चवली

Advertisment

चवली एक ऐसी सब्जी होती है जो गर्मियों के वक़्त काफी खायी जाती है। इसे कई लोग चाइनीस स्पिनच भी कहते हैं। चवली विटामिन ए, बी और विटामिन सी से भरपूर होता है। सबसे महत्वपूर्ण बात चवली में मलेरिया भगाने वाले तत्व होते हैं जो कि गर्मियों की आम बीमारी होती है।

4. पेठा

पेठा के अंदर 96 प्रतिशत पानी होता है जो गर्मियों में हीट स्ट्रोक से बचता है। इस के साथ साथ पेठे में विटामिन बी 1 और बी 3 होता है। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है और खून से जुडी बीमारियों से बचता है।

Advertisment

5. खीरा

खीरा गर्मियों में खाए जाने वाला आम सलाद होता है। इस में भी 96 प्रतिशत पानी होता है जो गर्मियों में आपको पानी की कमी से बचाता है।

 

Advertisment

सेहत