Bunty and Bably 2 Release: बंटी और बबली कहाँ होगी रिलीज़? थिएटर में या OTT पर?

author-image
Swati Bundela
New Update


वरुण वी शर्मा इस फिल्म के डायरेक्टर है। इन्होंने कई बड़ी फिल्में जैसे कि सुल्तान और टाइगर ज़िंदा है में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया है। इस फिल्म में 4 लोग अपने अपने स्टाइल में लोगों को ठगते हैं। रानी मुखर्जी ने बंटी और बबली में जो किरदार निभाया वही किरदार बंटी और बबली 2 में निभाने वाली है। फिल्म में अभिषेक बच्चन के जगह अब सैफ अली खान नजर आने वाले है।

क्या आप बंटी और बबली परिवार के साथ देख सकते है?


सैफ अली खान ने कहा कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट उन्हें बहुत पसंद आई जिसके बाद उन्होंने फिल्म के लिए तुरंत हां कर दी। इस फिल्म में दर्शकों का मनोरंजन होगा और यह एक पूरी तरह फैमिली के साथ देखी जाने वाली फिल्म रहेगी।

इस फिल्म में बहुत कॉमेडी रहेगी और इसे देखने में लोगों को बहुत मजा आएगा। सैफ अली खान ने बताया कि उन्हें यशराज फिल्म के साथ काम फिर से काम कर काम करने में बड़ा मजा आया।

सिद्धांत ने इस फिल्म को लेकर कहा कि इन्होंने इस एक फिल्म में बहुत सारे रोल प्ले किए हैं। जब आप बंटी और बबली जैसी फिल्म करते हैं तब आप एक्टर्स के छुपे हुए टैलेंट को भी बाहर निकाल लाते है।

बंटी और बबली कहाँ देखें? Bunty and Bably 2 Release


यह फिल्म थिएटर में शानदार तरीके से इसी महीने 19 तरीक को रिलीज़ की जाएगी। इस फिल्म को देखने के लिए आप अपने पास वाले थिएटर जाएँ और यह फिल्म एन्जॉय करें। यह फिल्म OTT पर कब रिलीज़ की जाएगी यह अभी नहीं बताया गया है।
एंटरटेनमेंट