Big Boss 15: अकासा सिंह कौन हैं? बिग बॉस 15 में दिखेंगी यह सिंगर

author-image
Swati Bundela
New Update

अकासा सिंह कौन हैं?


अकासा एक 27 साल की सिंगर हैं और इन्होंने रिएलिटी शो में काम कर के अपने करियर की शुरुवात की थी। इन्होंने इंडिआस रॉ स्टार में भी पार्टिसिपेट किया था। इसके अलावा यह अमेज़न प्राइम वीडियो के शो में भी नज़र आ चुकी हैं जैसे कि द रीमिक्स में DJ स्किप के साथ। इन्होंने इनका पहला गाना खींच मेरी फोटो से गया था सनम तेरी कसम फिल्म में।

इन्होंने कई फेमस गानों के मैशअप भी बनाये हैं जैसे कि बादशाह का मर्सी और एड शीरन एक शेप ऑफ़ यू। अकासा का सबसे फेमस गाना आस्था गिल के साथ नागिन रहा है। यह गाना बहुत ज्यादा हिट था। इन्होंने कई बड़े बड़े सेलिब्रिटीज के साथ भी काम किया है जैसे कि भारत में सलमान खान के साथ ओ इथे आ, गुड न्यूज़ में दिल न जानिया गया था, लव आजकल में धक धक गाया था।

इसके अलावा इन्होंने टाइगर ज़िंदा है फिल्म में शास्वत सेठ और परेश पाहुजा के साथ ठग राँझा गाना गाया था। यह गाना यूट्यूब का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला गाना बना था। अकासा सिंह के अलावा बिग बॉस सीजन 15 में पंजाबी सिंगर अफसाना खान भी शामिल होने वाली थी लेकिन कुछ दिनों पहले पैनिक अटैक आने के कारण अफसाना खान ने बिग बॉस 15 में आने से मना कर दिया। बता दे कि अफसाना खान “तितलियां” गाने के बाद बहुत मशहूर हुई थी।
एंटरटेनमेंट