Who Is Kranti Wankhede? जानिए क्रांति वानखेड़े कौन है, क्या है इनका आर्यन खान ड्रग्स मामले से कनेक्शन

author-image
Swati Bundela
New Update



Who Is Kranti Wankhede? क्रांति वानखेडे एक मराठी अभिनेत्री है जोकि एनसीबी के ऑफिसर समीर वानखेड़े की पत्नी है। जानिए क्रांति वानखेड़े के बारे में और कुछ बातें।

कौन है क्रांति रेडकर वानखेड़े? (Who Is Kranti Wankhede?)

Advertisment

क्रांति रेडकर वानखेड़े एक मराठी अभिनेत्री है। क्रांति का जन्म 17 अगस्त 1982 में हुआ था। क्रांति का जन्म मुंबई में हुआ और वह एक मुंबई में रहने वाली महिला है। क्रांति एक मशहूर एक्टर, गायिका और फिल्ममेकर के रूप में जानी जाती है। क्रांति वानखेड़े के पति का नाम है समीर वानखेड़े जो कि एक एनसीबी ऑफिसर है।

क्रांति वानखेड़े ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत मराठी फिल्म "सुन असावी अशी" से की। इसके बाद उन्होंने गंगाजल में किडनैप लड़की का किरदार निभाया। क्रांति की पहचान जत्रा फिल्म के गाने कोमड़ी पलाली से ज्यादा बढ़ गई। 2014 में क्रांति वानखेड़े ने काकन नाम की मूवी का दिग्दर्शन किया जिसमें जितेंद्र जोशी और उर्मिला कानितकर ने अभिनय किया था। इसके अलावा क्रांति वानखेड़े ने कई मराठी फिल्मों में काम किया है जैसे माझा नवरा तुझी बायको, ऑन ड्यूटी 24 तास, पिपनी, खो खो, युद्ध, करार।

पति समीर वानखेड़े पर किए गए राजनीतिक हमले पर क्रांति ने तोडी चुप्पी

हाल ही में क्रांति वानखेड़े के पति समीर वानखेड़े आर्यन खान केस की जांच कर रहे हैं। इसके बाद समीर वानखेड़े पर लग रहे हैं कई आरोप जिसके बाद क्रांति वानखेड़े ने तोड़ी चुप्पी और कहा कि उनके पति बेकसूर है वह सिर्फ इस केस की जांच कर रहे हैं। उनके ऊपर राजनीतिक हमला करना और उन्हें गलत साबित करना यह उनके खिलाफ साजिश है।

Advertisment

क्रांति वानखेड़े ने बताया कि इस मामले को लेकर उन्हें कई धमकियां मिल रही है और उनके बच्चे और उनका परिवार सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। इसके बाद क्रांति वानखेड़े ने बताया कि उनके पति सिर्फ सच का साथ देते हैं और वह ड्रग केस मामले में सही जांच करेंगे।


न्यूज़ एंटरटेनमेंट