/hindi/media/post_banners/SNJ0iPFL7GNoIhAGPwPF.jpg)
पोनी वर्मा कौन हैं ? 24 अगस्त को अभिनेता-निर्माता प्रकाश राज (Prakash Raj) ने अपनी पत्नी पोनी वर्मा (Pony Verma) के साथ मनाई शादी की 11वीं सालगिरह। उनके बेटे वेदांत की इक्छा थी कि उसके माता -पिता उसके सामने शादी करे लेकिन दोनों ने मना कर दिया। काफी मनाने के बाद दोनों ने अपनी 11वीं सालगिरह पर एक बार फिर से शादी कर ली।
प्रकाश राज ने पत्नी पोनी वर्मा से दुबारा की शादी
प्रकाश राज ने पत्नी संग दुबारा शादी रचाने की खबर अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की। बेटा वेदांत अपने माता-पिता की शादी देखना चाहता था इसलिए उन्होंने फिर से शादी की। उन्होंने अपने बेटे की इक्छा पूरी करते हुए एक दूसरे को रिंग पहनाई और किस किया। इस बार,की उनकी यह शादी काफी अलग थी क्योंकि यह उनके बच्चों के सामने हुई थी।
https://twitter.com/prakashraaj/status/1430175947949592577?s=20
पोनी वर्मा कौन हैं ? प्रकाश राज की पत्नी के बारे में जाने ये 6 बातें
- प्रकाश राज की पत्नी पोनी वर्मा एक बॉलीवुड कोरियोग्राफर हैं, इन्होने साल 2000 में बॉलीवुड में अपने करियर की शुरवात की थी।
- वर्मा ने टाइगर जिंदा है, जंजीर, प्रिंस, गुजारिश, भूल भुलैया आदि जैसी फिल्मों में डांसिंग कोरियोग्राफ किया है।
- पोनी वर्मा का असली नाम रश्मि वर्मा है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ वह एक समय से पहले बच्चे के रूप में पैदा हुई थी और उसके शरीर पर बहुत झुर्रियाँ थीं। इस वजह से उनकी मां ने टिप्पणी की कि वह एक 'पोना' जैसी दिखती है। दरअसल 'पोना' पंजाबी शब्द है जो चपाती रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। चूंकि वह एक लड़की थी, इसलिए उसकी दादी ने उसका नाम 'पोनी' रखा।
- वह डांस रियलिटी शो एक खिलाड़ी एक हसीना में कोरियोग्राफर भी रह चुकी है। यह रियलिटी शो सात जोड़ों के बीच एक प्रतियोगिता थी जिसमें एक क्रिकेटर और एक अभिनेता शामिल थे। शो का पहला सीजन हरभजन सिंह और मोना सिंह ने जीता था।
- इसके अलावा वर्मा बच्चों के डांस रियलिटी शो चक धूम धूम में दिवंगत सरोज खान और बॉस्को सीजर के साथ जज भी रह चुकी है।
- कोरियोग्राफर ने अपने ट्विटर बायो में लिखा है, "भारतीय फिल्म उद्योग में कोरियोग्राफर, co-founder PRF, होम बेकर, फिल्मों, संगीत और कला से प्यार और बेबी वेदांत की माँ हूँ।"
ये भी पढ़िए : प्रकाश राज ने पत्नी पोनी वर्मा से दुबारा की शादी : एक दूसरे को किस करते हुए फोटोज हुई वायरल