Advertisment

रेप के लिए ज़िम्मेदार कौन? छोटे कपड़े या छोटी सोच?

author image
Swati Bundela
05 Aug 2021
रेप के लिए ज़िम्मेदार कौन? छोटे कपड़े या छोटी सोच?



Advertisment

 रेप के लिए जिम्मेदार कौन? जब एक औरत रेप का शिकार होती है तो वो सिर्फ शारीरिक यातना ही नही मानसिक यातना भी गुजरती है। अब कोई भी लड़की या औरत अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर पाती। इस घिनौने अपराध के विरोध मे जब आंदोलन होता है तो कई बार औरत को जिम्मेदार माना जाता है।



रंग, रूप, कपड़ो को पहनने का तरीका इन सब पर गौर किया जाता है। पीड़ित क्या पहनकर थी?, किस तरह के कपड़े पहनकर थी?, क्या रात को बाहर थी?, क्या पुरुष दोस्तो के साथ थी? ऐसे तरीके के जिंदा ही मरने जैसे सवाल पूछे जाते है।

Advertisment


 रेप के लिए जिम्मेदार कौन? जानिये औरतों के लिए कुछ बेबुनियादी नियम -

 • लड़कियों ने शरीर ढकने वाले कपड़े पहने चाहिए वरना वो रेप का शिकार होती है, जब की देखा गया है कि पूरा अंग ढके हुई औरते भी रेप का शिकार होती है।

Advertisment


• लड़कियों ने जींस नही पहनना चाहिए,पारंपरिक कपड़े पहनने चाहिए, अगर ऐसा किया भी तो क्या एक सारी या सलवार पहनने वाली महिला सुरक्षित महसूस करती है? क्या उनकी छेड़खानी नही होती,? जवाब हम सब को पता है।



Advertisment

• लड़कियों को ज्यादा छूट नहीं देनी चाहिए,लडको से दूर रखना चाहिए, देर रात तक बाहर नहीं रहना चाहिए, ऐसे बंधनों से महिलाएं सुरक्षित नही होगी।



• लड़कियों पर सकती बरतना चाहिए, लड़को से कम बात करना चाहिए, इन सबके बावजूद 2 या 4 साल की बच्ची पर जब रेप होता है तो फिर लोग किसे जिम्मेदार कहेंगे? क्या उसके मां ने उसे जनम देकर ही अपराध किया?

Advertisment


एक घिनौनी सोच वाला इंसान रेप जैसा अपराध करने के लिए कपड़े या समय देख कर लड़की के साथ दुर्व्यवहार नही करता है। वो ऐसी हरकत इसलिए करता है क्योंकि उसकी सोच वैसी है। जो औरतों को सिर्फ घिनौनी नजरो से देखता है। वरना एक अच्छी सोच वाला व्यक्ति ऐसी हरकत कभी नही करेगा। रेप के लिए जिम्मेदार कौन?a



Advertisment

अपराध होने के बाद पीड़ित को ऐसे बिना तर्क के सवाल पूछना और उसे जलील करने से अच्छा है कि अपराधी को कठोर शिक्षा हो, ये सबसे बड़ा न्याय है।  रेप के लिए जिम्मेदार कौन? या महिला ही जिम्मेदार है ये आरोप लगाना गलत है। अब समय है की समाज ने रेप से पीड़ित को कसूरवार ठहराना बंद करे।एक अपराधी की मानसिकता उसके अपराध के लिए जिम्मेदार है ये समझे। रेप के लिए जिम्मेदार कौन?



/wp:tadv/classic-paragraph



wp:paragraph

/wp:paragraph
Advertisment
Advertisment