Advertisment

आखिर क्यों अभिनेता प्रकाश राज ने पत्नी पोनी वर्मा से दोबारा की शादी ? यहाँ जाने वजह



Advertisment

प्रकाश राज- पोनी वर्मा शादी : मंगलवार को अभिनेता-निर्माता प्रकाश राज (Prakash Raj) ने अपनी पत्नी पोनी वर्मा (Pony Verma) के साथ मनाई शादी की 11वीं सालगिरह। शादी के 11 साल बाद ,एक बेटा होने के बावजूद प्रकाश राज ने और उनकी पत्नी पोनी ने शादी की सालगिरह के मौके पर फिर से की शादी। अब आप सोच रहे होंगे आखिर क्यों ? 

प्रकाश राज- पोनी वर्मा शादी : आखिर क्यों प्रकाश राज ने पत्नी पोनी वर्मा से दोबारा की शादी ?

प्रकाश राज ने पत्नी संग दुबारा शादी रचाने की खबर अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की। बेटा वेदांत अपने माता-पिता की शादी देखना चाहता था इसलिए उन्होंने फिर से शादी की। उन्होंने अपने बेटे की इक्छा पूरी करते हुए एक दूसरे को रिंग पहनाई और किस किया। इस बार,की उनकी यह शादी काफी अलग थी क्योंकि यह उनके बच्चों के सामने हुई थी।

Advertisment

फोटोज को शेयर करते हुए प्रकाश राज ने लिखा, “आज रात हमने फिर से शादी की..क्योंकि हमारा बेटा #वेदांत इसे देखना चाहता था। फैमिली मोमेंट्स #bliss (sic)।”

https://twitter.com/prakashraaj/status/1430175947949592577?s=20

समारोह के दौरान वेदांत के साथ प्रकाश राज की बेटियां मेघना और पूजा भी मौजूद थीं। उनकी ये दोनों बेटियां उनकी पहले पत्नी ललिता कुमारी से हैं। प्रकाश और ललिता का 2009 में तलाक हो गया था।

Advertisment

पोनी वर्मा कौन हैं ?

पोनी वर्मा एक बॉलीवुड कोरियोग्राफर हैं, इन्होने साल 2000 में बॉलीवुड में अपने करियर की शुरवात की थी। वर्मा ने टाइगर जिंदा है, जंजीर, प्रिंस, गुजारिश, भूल भुलैया आदि जैसी फिल्मों में डांसिंग कोरियोग्राफ किया है। वह डांस रियलिटी शो एक खिलाड़ी एक हसीना में कोरियोग्राफर भी रह चुकी है। वर्मा बच्चों के डांस रियलिटी शो चक धूम धूम में दिवंगत सरोज खान और बॉस्को सीजर के साथ जज भी रह चुकी है।



#एंटरटेनमेंट
Advertisment