Shahrukh Khan's Mannat A Tourist Spot: क्यों है मन्नत टूरिस्ट्स के लिए एक दर्शनीय स्थल?

author-image
Swati Bundela
New Update


Advertisment

Shahrukh Khan's Mannat : भारत में बॉलीवुड स्टार्स के लिए उनके फैन्स का प्रेम और दीवानगी सिर चढ़कर बोलती है। बॉलीवुड स्टार्स और उनकी निजी जिंदगी और लग्जरी लाइफ के बारे में लोग ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं फिर चाहे वो उनके घर, रिलेशनशिप, या किसी और चीज के बारे में हो। लोग अक्सर मुंबई घूमने जाते हैं। मुंबई में लोग गेटवे ऑफ़ इंडिया, जुहू बीच, एलीफैंटा केव्स, मरीन ड्राइव, हजी अली दरगाह, देखने के लिए जाते हैं लेकिन इसके साथ ही लोग बॉलीवुड स्टार्स के घर देखने भी जाते हैं। 

शाहरुख खान के घर का नाम मन्नत है 

शाहरुख खान के घर का नाम मन्नत है, जिसका मतलब प्रार्थना (प्रेयर) है। मन्नत दुनिया के 10 शीर्ष घरों में से एक है। शाहरुख खान ने विला वियाना 2001 में बाई खोरशेद भानु संजना ट्रस्ट से खरीदा था जो शाहरुख खान के पड़ोसी थे। इस घर का नाम पहले जन्नत रखा था लेकिन उसके बाद इसका नाम बदल कर मन्नत कर दिया था। मन्नत मुंबई के पश्चिम बांद्रा में है। मन्नत एक 6 मंजिला सी फेसिंग इमारत है। शाहरुख खान इस घर में अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं।

Advertisment

रियल एस्टेट बाज़ार में मन्नत हवेली की कीमत करीब 200 करोड़ है

मन्नत एक विरासत विला है जिसमें इटेलियन आर्किटेक्चर और न्यो क्लासिकल एलीमेंट्स हैं। मन्नत एक परफेक्ट विंटेज, मॉडर्न और स्टाइलिश इंटीरियर का मिश्रण है। यह एक हैरिटेज बिल्डिंग है और टूरिस्ट स्पॉट भी। किंग खान के लाखों-करोड़ों फैन्स हैं, जो हर दिन उनकी एक झलक पाने के लिए यहां आते हैं। 

मन्नत के बाहर भीड़ की कोई सीमा नहीं है

Advertisment

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के फैन्स की कोई सीमा नहीं है। शाहरुख खान की एक झलक पाने के लिए फैन्स बेसब्री से उनके घर के बाहर इंतजार करते हैं। भारत के फिल्म सितारों में से एक के घर होने अलावा, मन्नत टूरिस्ट्स और मुंबईकरों के लिए एक लोकप्रिय स्थान है। जब भी लोग मुंबई जाते हैं तो हमेशा मन्नत के बाहर रुकना पसंद करते हैं ताकि उन्हें शाहरुख खान यां उनके परिवार के सदस्यों की झलक नजर आए। 

मन्नत के सामने मुंबई का सबसे अच्छा बस स्टैंड बांद्रा वेस्ट का बस स्टैंड है

लोगों के लिए वहां तक पहुंचना भी काफी आसान होता है क्योंंकि मन्नत के सामने मुंबई का सबसे अच्छा बस स्टैंड बांद्रा वेस्ट का बस स्टैंड है जिसे लोग बैंडस्टैंड भी कहते हैं। मन्नत के बाहर भीड़ बेहद ज्यादा होती है लेकिन वीकेंड के समय यह और बढ़ जाति है। लोग अक्सर घर के बाहर गार्ड से पूछते हैं कि क्या शाहरुख खान घर पर हैं की नहीं।

Advertisment

इसके अलावा रमज़ान के महीने में और अपने जन्मदिन पर किंग खान अपनी बालकनी में आकर कुछ समय के लिए अपने फैन्स की तरफ हाथ हिलाते हैं और फैन्स की भीड़ के साथ दूर से सेल्फी भी क्लिक करते हैं। लोगों का प्रेम और सपोर्ट बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के लिए इतना ज्यादा है कि लोग सिर्फ एक झलक देखने के लिए मन्नत के बाहर घंटों तक खड़े रहते हैं। 


एंटरटेनमेंट