Why We Fix Things For Women? मुझे तो बुलेट चलाना पसंद है, मेरे लिए क्या स्कूटी ही बनी है?

author-image
Swati Bundela
New Update


Why We Fix Things For Women? महिलाओं की पसंद और उनकी रहन-सहन के ढंग से कहा जाता है कि यह महिला ज्यादातर लड़को जैसे कपड़े पहनती है या लड़कों जैसा बर्ताव करती है। लेकिन क्या बाइक चलाना या फिर पैंट पहनना या फिर शर्ट पहनने से कोई लड़की लड़का बन जाती है। अगर ऐसा नहीं है? तो समाज महिलाओं की पसंद को ठीक करने की कोशिश क्यों करता है? जानिए ऐसी कुछ चीजें जिनके लिए महिलाओं को जज किया जाता है।

Why We Fix Things For Women?


1 . मुझे तो बुलेट चलाना है क्या मेरे लिए सिर्फ स्कूटी बनी है?


Advertisment

लड़कियों को हमेशा वो फिर से लाना पड़ता है या फिर स्कूटी चलाना पड़ता है। लेकिन अगर कोई लड़की नेट चलाना चाहिए अपना है कहा जाता है कि तुम स्कूटी क्यों नहीं चलाती यह लड़कों की गाड़ी कुछ अलार्म क्यों चला रही हो। बुलेट चलाने से लड़कियां लड़के बन जाती है जैसा भी भाषण क्यों होता है?


2. साड़ी पहनना नही पसंद लेकिन फॉर्मल घरवाले पहने नही देते


कई लड़कियों को फॉर्मल कपड़े जैसे शर्ट या पैंट पहनना बहुत पसंद होता है। लेकिन जब कोई महिला जींस पैंट या फिर शर्ट पहनी हो तो कहा जाता है कि तुम सलवार या साड़ी पहनो यह लड़कों के कपड़े क्यों पहने हैं। लड़कियां अपने मर्जी के कपड़े पहन सकती है चाहे वह शर्ट हो या पैंट हो,यह सिर्फ लड़कों के लिए बनी है ऐसा किसने कहा है।


3. स्पोर्ट्स शूज कंफर्टेबल है पर हील्स वाली सैंडल ही पहननी पड़ती है


अगर महिलाएं स्पोर्ट्स शूज पहनती है तो उसे कहा जाता है कि यह जूते पहनना लड़कों का काम है तुम चप्पल या अपनी हील वाली सैंडल पहनो। पर क्या यह सही है महिलाएं क्या अपनी मर्जी की जूते भी नहीं पहन सकती। चीजों को लड़का पहले या लड़की पहने यह किसी ने फैसला नहीं किया है। इसलिए महिलाएं भी अपनी मर्जी की चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।


4. छोटे बाल या लंबे बाल


Advertisment

छोटे बाल रखना या फिर बॉय कट करना क्या सिर्फ पुरुषों का हक होता है। अगर किसी लड़की ने बॉय कट की तो उसे कहा जाता है कि यह लड़के जैसे बाल क्यों बना कर रखे हैं लड़कियों ने अपने बालों को लंबे रखना चाहिए यह उनकी स्त्रीत्व को बताता है। क्या बालों के छोटे होने से कोई महिला पुरुष बन जाती है? "नहीं" फिर ऐसा कहना भी गलत है कि बॉय कट सिर्फ लड़के कर सकते हैं।


5. लड़कियों के खिलौने लड़को से अलग


जब बच्चे छोटे होते हैं तभी से उन्हें सिखाया जाता है कि कौन से खिलौने लड़के के लिए है और कौन से खिलौने लड़कियों के लिए होते हैं। लड़कियों को बताया जाता है कि उन्होंने गुड्डे गुड़ियों का खेल या फिर रसोई रसोई वाले खेल खेलने चाहिए जबकि लड़कों को खिलौने वाली मोटर गाड़ी या फिर बाइक दिलाई जाती है या फिर रिमोट कंट्रोल वाली कार दी जाती है। लड़की अगर चाहे कि उसे रिमोट कंट्रोल कार, या गाड़ियों के साथ खेलना है तो उसके लिए घर वाले मना करते हैं।


फेमिनिज्म