Why Women Are Doubted For Their Work? "ये तुमसे नही हो पाएगा" क्यों महिलाओ को हमेशा ये कहा जाता है?

author-image
Swati Bundela
New Update


Why Women Are Doubted For Their Work?  महिलाएं अगर कोई ऐसा काम करें जो ज्यादातर पुरुष करते हैं तो महिलाओं के काम पर संदेह किया जाता है। उन्हें कहा जाता है कि "ये तुमसे नहीं हो पाएगा" , सिर्फ इसलिए क्योंकि वो एक महिला है। जानिए क्या "ये तुमसे नहीं हो पाएगा" बात सही है या नहीं।

Advertisment

"ये तुमसे नही हो पाएगा" क्यों महिलाओं को ये सुनना पड़ता है? (Why Women Are Doubted For Their Work? )

महिलाएं आजकल हर क्षेत्र में सामने है चाहे वह डॉक्टर हो इंजीनियर हो, ड्राइवर हो, पायलट हो हर चीज में महिलाएं आगे बढ़ रही है। इसके बावजूद भी जब कोई महिला कोई असाधारण काम करने का निर्णय लेती है तो उन पर संदेह किया जाता है। अगर कोई महिला बल वाला काम करें जिसमें बहुत ताकत की जरूरत हो तो महिला को कहा जाता है कि "तुम रहने दो यह किसी आदमी का काम है"।

इसके अलावा अगर घर पर कोई रिपेयरिंग का काम हो तो घर के लड़कों को यह काम बताया जाता है जबकि लड़कियों को कहा जाता है कि तुम घर के कोई दूसरे काम करो। ऐसे कई चीजों में महिलाओं पर अविश्वास दिखाया जाता है, जबकि हर बार ऐसा नहीं होता महिलाएं काम सीख रही है और वह काम को अच्छी तरीके से करना जानती है।

महिलाएं है हर क्षेत्र में आगे

Advertisment

महिलाओं को कमजोर और नाजुक समझना ये लोगो के लिए आम बात हो चुकी है। लेकिन अब जमाना बदल चुका है और महिलाएं अब तंदुरुस्त और सशक्त होना जानती है। वह हर काम करना चाहती है जो एक पुरुष कर सकता है। चाहे वह गाड़ी के टायर का पंचर ठीक करना हो या फिर कोई बल वाला काम हो,या फिर कोई पैसों का लेनदेन हो। इन सब जिम्मेदारियों को महिलाएं बखूबी निभाना जानती है।

कई महिलाएं ऐसे क्षेत्र में पैर रख चुकी है जिसमें सिर्फ आज तक पुरुष काम करते थे, जैसे इंडियन एयरफोर्स में पायलट होना या फिर सेना में काम करना,या फिर एसटी बस की पहली महिला ड्राइवर होना। महिलाएं समझ रही है और अपने हक के लिए लड़ना जान चुकी है। इसलिए महिलाओं को कम समझ कर उन्हें यह कहना कि तुम नहीं कर पाओगे यह बिल्कुल गलत है।


फेमिनिज्म