Advertisment

Why Women Need To Earn Money? महिलाओं के लिए फाइनेंसियल इंडिपेंडेंस क्यों हैं ज़रूरी

author-image
Swati Bundela
एडिट
New Update



Advertisment

Why Women Need To Earn Money? सरल शब्दों में फाइनेंसियल इंडिपेंडेंस एक जीविका कमाने की क्षमता है जो आपको अपने खर्चों को पूरा करने के लायक बनाती है। आज के दौर में हर व्यक्ति का आर्थिक रूप से स्वतंत्र होना जरूरी है, चाहे वह पुरुष हो या महिला। यह समझना महत्वपूर्ण है कि वर्तमान में, बहुत सी महिलाओं को अपने लंबे जीवन काल या अपने जीवनसाथी से अलग होने के कारण अपना जीवन अकेले जीना पड़ता है। इसलिए उन्हें उस लायक बनना ज़रूरी है जहाँ वो बिना किसी की मदद के बिना सब कर ले।

महिलाओं के लिए फाइनेंसियल इंडिपेंडेंस क्यों हैं ज़रूरी? (Why Women Need To Earn Money? )



Advertisment

1. आपात स्थिति में



आज, कुछ भी निश्चित नहीं है, चाहे वह नौकरी हो या जीवन। आपको यह समझना चाहिए कि यदि केवल पति ही रोटी कमाने वाला है, पत्नी और बच्चे उस पर निर्भर हैं, तो परिवार के लिए चिंता का कारण है। इसका कारण यह है कि यदि पति अपनी नौकरी खो देता है या किसी कारण से काम करने में असमर्थ है, तो उसे ऋण लेना पड़ सकता है ऐसे में अगर पत्नी नौकरी कर रही है तो मदद मिल जाती है।

Advertisment


2. बढ़ती महंगाई में ज़रूरतों को पूरा करने के लिए



Advertisment

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि पिछले कुछ सालो से महंगाई काफी बढ़ी है। एक अच्छा घर पाने के लिए, अपने बच्चों को एक अच्छे स्कूल में भेजना और एवरेज से ऊपर का जीवन जीना बहुत मुश्किल हो गया है। इसलिए, यदि महिलाएं आर्थिक रूप से स्वतंत्र हैं, तो वे न केवल घर के रोजाना खर्चों में योगदान कर सकती हैं, बल्कि परिवार के फाइनेंसियल लक्ष्यों को पूरा करने में भी मदद कर सकती हैं।



3. असहाय महसूस करना बंद करने के लिए:

Advertisment


यह एक दुख की बात है कि दुनिया में बहुत सी महिलाएं अपने परिवार के सदस्यों द्वारा घरेलू हिंसा या दमन का शिकार होती हैं। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि हर महिला आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो ताकि उन्हें जीवन में कभी भी असहाय महसूस न करना पड़े।



Advertisment

4. रोल-मॉडल बनना



एक महिला जो अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम है और उसकी अपनी राय है, वह एक रोल-मॉडल और समाज की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। वह दूसरों को गरिमा के साथ खड़े होने और हिंसा को सहने की लिए प्रेरित करती हैं।

Advertisment


5. अपना मनोबल बढ़ाने के लिए:



आर्थिक रूप से स्वतंत्र लोग अपने निर्णय लेने में सक्षम होते हैं और उन्हें किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता है। इससे उनका आत्म-सम्मान बढ़ता है और उनमें जीवन में किसी भी तरह की परिस्थितियों का सामना करने के लिए और अधिक आत्मविश्वास पैदा होता है।



फेमिनिज्म
Advertisment