क्या भारतीय सेना युद्ध में महिला अधिकारियों को तैनात करेगी? जानिए आर्मी चीफ जनरल ने क्या कहा

author-image
Swati Bundela
New Update


Will Indian Army Engage woman officers in combat: आर्मी के मुख्य अधिकारी जनरल स्टाफ जनरल एमएम नरवणे को कई विषयों पर सवाल पूछे गए जिनमें से एक था क्या भारतीय सेना युद्ध में महिला अध्यक्ष अधिकारियों को तैनात किया जाएगा जानिए आर्मी स्टाफ जनरल ने क्या कहा।

Will Indian Army Engage woman officers in combat?

Advertisment

आर्मी स्टाफ जनरल एमएम नरवणे ने जवाब देते हुए कहा कि इंडियन आर्मी स्त्री और पुरुष में भेद नहीं करती है। इसके अलावा चाहे कोई भी इंसान कोई भी भाषा बोलने वाला हो किसी भी धर्म का हो इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने बताया कि आर्मी की कुछ खास पॉलिसी है जिसके हिसाब से आर्मी महिला अधिकारियों को युद्ध पर तब भेजेगी जब इसकी जरूरत पड़ेगी। इसके लिए आर्मी के महिला अधिकारियों को खास तौर पर तैयार किया जा रहा है।

अगर बात महिलाओं को महिला कैडेट या लेडी कैडेट बनाने की है यह एनडीए का काम है इसमें हम कोई दखलंदाजी नहीं कर सकते हैं। नरवणे ने कहा कि हमें खुशी होगी अगर महिलाएं एनडीए में भर्ती होगी लेकिन इस बात की जानकारी अच्छे तौर पर एनडीए के अधिकारी दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें कोई चौकने वाली खबर नहीं है क्योंकि कई पहले से मिलिट्री में महिलाएं काम करती आई हैं बतौर मिलिट्री ट्रांजिशन टीम।

महिलाएं इंडियन आर्मी में बतौर आर्मी ऑफिसर काम करते आई है

आर्मी स्टाफ जनरल नरवणे ने बताया कि पिछले 20 साल से महिलाएं ऑफिसर के तौर पर आर्मी में काम करते आई है और वह आगे भी करेगी। ऑफिसर नरवाने ने बताया कि आर्मी की दो ऑफिसर महिलाएं आर्मी एविएशन में पायलट बनने की ट्रेनिंग ले चुकी है और वह बहुत अच्छे से हेलीकॉप्टर चला लेती है।





न्यूज़