Woman Forced To Marry Rapist In Delhi: गैंग रेप के बाद पुलिस के डर से महिला से की शादी

author-image
Swati Bundela
New Update


Woman Forced To Marry Rapist In Delhi: महिला का गैंग रेप करने के बाद आरोपी ने महिला से शादी कर ली जिसके बाद महिला का वीडियो बनाकर आरोपी दोस्तों को भेजता रहा।

Advertisment

आरोपी दोस्तो को भेजता था महिला के अश्लील वीडियो (Woman Forced To Marry Rapist In Delhi)

दिल्ली के वेलकम इलाके में 28 वर्षीय महिला के साथ हुआ गैंगरेप। आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर महिला का किया रेप। जिसके बाद उसने महिला की अश्लील वीडियो बनाई। पुलिस से बचने के लिए पहले आरोपी ने महिला से शादी कर ली लेकिन इसके बाद भी वह अपने दोस्तों को महिला की अश्लील वीडियो भेजता रहा।

आरोपी सिर्फ इन ही हरकतों पर नहीं रुका इसके बाद उसने महिला को अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाने के लिए कहा। जब महिला ने अपने ससुराल वालों से इसकी शिकायत की तो उसका किसी ने साथ नहीं दिया। जब महिला यह सब सह नहीं पाई तो उसमें वेलकम थाना पुलिस में शिकायत दर्ज की। पुलिस ने छानबीन करने के बाद कई मामले दर्ज किए और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। छानबीन करने के बाद पता चला कि आरोपी पहले से ही शादीशुदा था और उसे एक बच्चा भी था।

आरोपी ने महिला का करवाया गर्भपात

Advertisment

पुलिस की रिपोर्ट के हिसाब से महिला और आरोपी एक ही अस्पताल में काम करते थे। जिसके बाद उन दोनों में दोस्ती हो गई और दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। आरोपी ने महिला को शादी का लालच दिया। जिसके बाद आरोपी ने महिला को अपने मां से मिलवाने के बहाने घर लेकर गया और उसे नशीला पदार्थ खिलाकर अपने दोस्त के साथ महिला का रेप किया। इसके बाद उसने महिला की अश्लील वीडियो बनाई और महिला को ब्लैकमेल करने लगा।

जब 2 हफ्ते बाद महिला प्रेग्नेंट हुई तो आरोपी ने उसका गर्भपात कर दिया। इसके बाद पुलिस से डरकर आरोपी ने महिला से शादी कर ली। शादी करने के बाद भी आरोपी महिला के अश्लील वीडियो अपने दोस्तों को भेजता रहा।


न्यूज़