चंडीगढ़ के हल्लोमाजरा में महिला की हुई हत्या, एक व्यक्ति शक के दायरे में

author-image
Swati Bundela
New Update


Woman Murdered At Hallomajra Chandigarh: चंडीगढ़ के हेलोमाजरा में विनीता सिंह नामक महिला की हत्या हुई। महिला के ऊपर थे कई घाव के निशान।

Advertisment

महिला पर किए गए कई वार (Woman Murdered At Hallomajra Chandigarh)

चंडीगढ़ के हल्लोमाजरा में 31 वर्षीय महिला घर पर मृत पाई गई। महिला का शव उसके ही घर में पाया गया और उसके ऊपर कई हमले के निशान थे। यह घटना गुरुवार को 2 बजे हुई थी। महिला के पति रंजीत सिंह जो कि 41 साल के हैं और उनका बेटा प्रत्यूष कुमार जो कि 12 साल का है उन्हें महिला की बॉडी घर में मिली जो कि खून से लथपथ थी। पुलिस को एक व्यक्ति पर शक था जिसका नाम है जतिंदर आलियास कालू जो कि घर पर आया था जब घर पर महिला के अलावा कोई नहीं था।

कालू को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है। एसपी श्रुथि अरोड़ा ने कहा कि पुलिस को कालू पर शक है जिसके खिलाफ मृत महिला के पति ने एफआईआर दर्ज करवाई है। एसपी ने यह भी बताया कि महिला के ऊपर कहीं बार वार किया गया है और महिला के आंत शरीर के बाहर आ चुके हैं। महिला ने बचने की कोशिश की होगी जिसके घाव भी नजर आए। मृत महिला के पति रंजीत सिंह एक फैक्ट्री में काम करते हैं जबकि उनका बेटा प्रत्यूष छटवी कक्षा में गवर्नमेंट स्कूल में पढ़ता है। पुलिस के हिसाब से महिला का कालू के साथ अफेयर था जिसके बाद वह घर आया और उसने महिला का खून कर दिया। महिला का बेटा प्रत्यूष ये जानता था कि कालू बार-बार घर पर आता है जिसके वजह से पुलिस का पूरा शक कालू के ऊपर है।

इस मामले की आगे चल रही है जांच

एसआई खेर सिंह ने बताया कि इस मामले की तहकीकात आगे जारी रहेगी। इसके बाद उन्होंने कहा कि उन्होंने घर के पड़ोसियों के भी बयान लिए हैं फुल। पड़ोसी ने बताया कि उन्हें कालू पर शक है क्योंकि वही महिला के घर सुबह गया था। कई लोगों ने कालू को घर के बाहर निकलते हुए भी देखा था। कालू एक सब्जी वाला है जो हमेशा उस मोहल्ले में पाया जाता है।

Advertisment

न्यूज़