Advertisment

Women Do Not Have To? लड़कियों को ये 5 चीजें करना जरूरी नहीं है

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

लड़कियों को बचपन से बताया जाता है कि ये मत करो, ऐसे मत बैठो, हमेशा मां बाप का कहना मानना चाहिए। हमारे समाज ने पहले से एक जीवन चक्र बना रखा है जिसे लड़कियों को पालन करनें के लिए कहा जाता है। ये चक्र है, 22 तक पढ़ाई, 23 में नौकरी, 25 में शादी, 28 तक बच्चे लेकिन इसके बाद क्या होगा ये कोई नहीं बताता और अगर एक लड़की इसें ना फॉलो करें तो क्या होगा? हम एक ऐसे समाज में रहते हैं जिसमें हमेशा महिलाओं और लड़कियों को दबाया जाता है और उन्हें तने मारे जाते हैं अगर वो समाज की परिभाषा में ना फिट हों तो। जानिए किन बातों को लेकर लड़कियों को दूसरो की राए नहीं लेनी चाहिए और अपने आप को निडर और मजबूत बनाना चाहिए। 

कौन सी 5 चीजें हैं जो लड़कियों को करना जरूरी नहीं है  : Women Do Not Have To? 



Advertisment

1. Wear Pink 

पिंक रंग को अक्सर लड़कियों और महिलाओं से जोड़ा जाता है। बचपन से ही मां बाप पिंक रंग लड़कियों के लिए और नीला रंग लड़को के लिए चुना जाता है क्युकी लोगों का मानना है कि नीला रंग स्ट्रॉन्ग होता है और पिंक रंग फ्रेजाइल होता है। जबकि सच तो यह है कि ज्यादातर लड़कियों को पिंक रंग पसंद नहीं होता और उन्हें डार्क रंग जेसे काला, नीला पसंद होते हैं इसका मतलब की रंग से लिंग का कोई लेन-देन नहीं होता। 

2. Love Men

Advertisment

कहा जाता है की एक लड़के को लड़की से और लड़की को लड़के से ही प्यार करना चाहिए। जबकि एक व्यक्ति की सेक्सुअल प्रिफरेंस किसी को डिसाइड करने का हक नहीं होता। प्यार / लव एक बहुत स्ट्रॉन्ग फीलिंग है जो कि अंदर से अति है। जरूरी नहीं कि एक लड़की को एक लड़के के प्रति हमेशा ऐसी फीलिंग आए जबकि एक लड़की को दूसरी लड़की पसंद आ सकती है और इसमें कोई बुराई नहीं है। हमे बस इसे एक खुले नज़रिए से देखना और एक खुले मन से अपनाना होगा। 

3. Cook Food 

जब एक लड़की की उमर 18साल हो जाती है तो लोग मां बाप से पूछने लगते है कि क्या आपकी बेटी खाना बना लेती है? क्युकी लड़की को शादी के बाद ससुराल में खाना तो बनाना पड़ेगा। कहा जाता है कि लड़कियों को खाना बनाने का शौक कुदरती होता है लेकिन जरूरी नहीं कि हर लड़की को खाना बनाने का शौक हो। बहुत से लड़कों को भी खाना बनाने पसंद है और हम अक्सर उन्हें उतना मेहत्व नहीं देते जो कि गलत है। हमे हर किसी की पसंद का सम्मान करना चाहिए। 

Advertisment

4. Be Thin

लड़कियों को अक्सर कहा जाता है कि एक लड़की को पतला और सुंदर होना चाहिए। हम सुंदर की परिभाषा केसे करते हैं। गोरा रंग, पतली और लंबी, लेकिन जो लोग इस परिभाषा में फिट नहीं होते क्या वो सुंदर नहीं हैं। हर व्यक्ति खूबसूरत और अनोखा है इसलिए दूसरे व्यक्ति के शरीर के बारे में बोलना नहीं चाहिए। जरूरी नहीं एक लड़की पतली ही हो, हर साइज़ सुंदर होता है। 

5. Shave 

Advertisment

शरीर पर बाल होना नॉर्मल है लेकिन फिर भी जब एक लड़की के हाथ-पैर पर बाल नजर आते हैं तो लोग बाते करने लगते हैं उसे शेव या वैक्स करने को कहते हैं। अगर लड़को के बॉडी हेयर नॉर्मल होते हैं तो लड़कियों के क्यों नहीं? लड़कियों को अपनी स्किन और बॉडी में कॉन्फिडेंट होना चाहिए। लोग क्या कहेंगे उस पर ध्यान नहीं देना चाहिए। 

 



Advertisment






सोसाइटी
Advertisment