Advertisment

Women Who Don't Marry: गलत बातें जो समाज महिलाओं के बारे में सोचता है जो शादी नहीं करती 

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

Women Who Don't Marry:  शादी का हमारे समाज में बहुत एहमियत दी जाती है। शादी ना केवल दो लोगों के बीच का रिश्ता होता है लेकिन साथ ही जुड़ते हैं दो परिवार भी। शादियों में हमारे समाज ने कई बदलाव अपनाए हैं जैसे कोर्ट मैरिज, डेस्टिनेशन वेडिंग, आदि। इन सब बदलाव के बावजूद हमारा समाज शादी ना करने के विचार को अपना नहीं पाया। क्यों आखिर एक लड़की को खासकर शादी ना करने पर हर रोज़ नजानें कितनी मुश्किलों, लोगों की बातों का सामना करना पड़ता है। जानिए कुछ ऐसी बातें उन महिलाओं के बारे में जो शादी नहीं करना चाहती हैं। 

4 गलत बातें महिलाओं के बारे में जो शादी नहीं करती: Women Who Don't Marry 



Advertisment

1. इमेच्योर 

क्यों आज भी शादी को हर लड़की का सपना कहते हैं? बहुत सी लड़कियां हैं जो शादी नहीं करना चाहती। इसका कारण कुछ भी हो सकता है जैसे उनका पर्सनल अनुभव। एक महिला जो शादी नहीं करती जरूरी नहीं की उसे निर्णय लेने की समझ नहीं है क्योंकि उसे जीवन में क्या करना है और क्या नहीं उसका उसे पूरा ज्ञान और समझ है। किसी भी व्यक्ति पर अपना निर्णय थोपना नहीं चाहिए। 

2. स्वार्थी 

Advertisment

जो महिला शादी के लिए तैयार नहीं होती या करना नहीं चाहती हैं उन्हें अक्सर लोग स्वार्थी कहते हैं। कहते हैं कि ये कमिटमेंट्स से डर्टी है और कभी किसी कि सगी नहीं हो सकती। क्यों हम भुल जाते हैं कि एक जीवन जीने का सबको अधिकार है और क्या एक महिला का जीवन सिर्फ तभी पूरा होगा जब उसकी शादी होगी? नहीं, क्योंंकि अपने लिए खड़े होने और दूसरों की परवा ना करना सबसे महत्वपुर्ण और सही निर्णय मना जाता है।

3. शादी से नफरत

जो लड़कियां शादी नहीं करती हैं जरूरी नहीं उन्हें शादी का नाम सुनना भी पसंद नहीं, या शादियों में जाना पसंद नहीं, या शादी के ख्याल से ही नफरत है। आज कल के दौर में लड़कियां एक ऐसा पार्टनर चाहतीं हैं जो उन्हें समझे, उनका साथ दे, पर्सनल स्पेस दे लेकिन ऐसा लड़का मिलना बहुत मुश्किल है। इसलिए वो इंतजार करती हैं उनके लिए एक परफेक्ट पार्टनर के आने की, उसे समझने की। और ये सही भी है क्योंंकि जल्दबाजी करने से कोई सफल काम नहीं होता। 

Advertisment

4. लड़कों से नफरत 

लोगों का मानना है कि को लड़कियां शादी नहीं करना चाहती उन्हें लड़के पसंद नहीं हैं। कुछ मामलों में ये सही माना जा सकता है और कुछ में नहीं। सेक्सुअलिटी एक विकल्प नहीं है हम सब उसके साथ पैदा होते हैं और हमे सबको रिस्पेक्ट करना चाहिए। इसके साथ ही लड़कों के साथ दोस्ती रखना लेकिन शादी ना करना एक लड़की को आवारा नहीं बनता ये भी उसकी मर्जी है और शादी ना करना एक लड़की के चरित्र को नहीं दर्शाता। 

इसके साथ ही एक लड़की को अपने निर्णय को लेकर किसी को भी व्याख्या देने कि कोई जरूरत नहीं है। हर व्यक्ति, लोगों से बेहतर जनता है कि वह अपने जीवन में क्या चाहता है और क्या नहीं इसलिए अपने दिल और दिमाग की सुनो। लोग क्या कहेंगे इसपर ध्यान देना बंद कर दीजिए। 



सोसाइटी
Advertisment