Advertisment

World's Tallest Woman: क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे लंबी महिला कौन है?

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

World's Tallest Woman: दुनिया सबसे लंबी महिला का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुआ नाम दर्ज। महिला की ऊंचाई है 7 फीट जानिए कौन है यह महिला।

दुनिया की सबसे लंबी महिला (World's Tallest Woman)

टर्की में रहने वाली रूमेयसा गेलगी दुनिया की सबसे लंबी महिला घोषित हो चुकी है। रूमेयसा की हाइट है 7 फीट 7 इंच। रूमेयसा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के तरफ से दुनिया की सबसे लंबी महिला घोषित हो चुकी इसके पहले भी वो ही दुनिया की सबसे लंबी महिला। इसका मतलब है यह रिकॉर्ड दूसरी बार तोड़ा है। रूमेयसा की इतनी लंबाई के लिए उसकी एक बीमारी जिम्मेदार है जिसके वजह से उनकी हाइट ज्यादा बड़ी है।

Advertisment

रूमेयसा को वीवर्स सिंड्रोम है , यह एक जेनेटिक डिसऑर्डर है जिसके वजह से हाइट बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। रूमेयसा के हाथ और पैर की लंबाई 24 सेंटीमीटर और 25 सेंटीमीटर है। जिसके वजह से रूमैसा के हाथ और पैर ज्यादा ही लंबे दिखाई देते हैं। इस बीमारी के वजह से उन्हें कई शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं में से एक है कि उन्हें चलने में दिक्कत होती है।पहले रूमेयसा व्हील चेयर के मदद से काम करती थी या फिर किसी की मदद लेकर चलती थी। यह दूसरी बार है कि रूमेयसा नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में आया है। इसके पहले रूमेयसा 2014 में दुनिया की सबसे ऊंची लड़की थी।

रूमेयासा ने कही प्रेरणात्मक बात

रूमेयसा कि ज्यादा हाइट होने के कारण उन्हें पूछा गया कि क्या इनसे इससे उन्हें तकलीफ होती है तो रूमैसा ने कहा कि यह हमारी जिम्मेदारी है कि जिसे लोग हमारी कमजोरी समझते हैं।उसे हम अपनी ताकत बनाएं इसी से जिंदगी अच्छी होती है। रूमेयसा अपनी इस खूबी को संजोना जानती है।



न्यूज़
Advertisment