Yoga For Period Relief :क्या योग करने से पीरियड के दर्द से सच में छुटकारा मिलता है ? जानिए यहाँ

author-image
Swati Bundela
New Update


Yoga For Period Relief : पीरियड्स में महिलाओं को पेट दर्द, पीरियड क्रैम्प्स और चिड़चिड़ापन महसूस होता है, ऐसे में पीरियड्स के दर्द से छुटकारा पाने में योग आसान फायदेमंद हैं। कई बार लोग ये सोचते हैं कि पीरियड क्रैम्प्स को दूर करने के लिए सिर्फ आराम की जरुरत है और अगर ज्यादा दर्द हो तो दवाई से ये समस्या दूर हो सकती है। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। आईये जाने कि क्या वाकई में पीरियड्स में योग करने से क्रैम्प्स या दर्द से छुटकारा मिल सकता है -

Advertisment

Yoga For Period Relief :क्या योग करने से पीरियड के दर्द से सच में छुटकारा मिलता है ?

योग एक्सपर्ट शैलजा त्रिवेदी का कहना है कि वैसे तो पीरियड्स के शुरुआती एक -दो दिन में योग करने से बचना चाहिए लेकिन उससे पहले और बाद में योग करके पीरियड्स की तकलीफ दूर की जा सकती है। यही नहीं बल्कि उनका ये भी कहना रहा कि पीरियड्स के दौरान भी कई योग आसनों को किया जा सकता है। 

ब्लड क्लॉट्स महिलाओं के यूटेरस की लाइनिंग से टूट कर वेजाइना से होकर बाहर आतें हैं, इस प्रोसेस के दौरान महिलाओं को लगातार पेट के निचले हिस्से यानि उदार में दर्द महसूस होता है। ये दर्द, आम दर्द के मुकाबले ज्यादा और काफी देर तक चलता है। ऐसे में महिलाओं को बीएड पर सो जाने या आराम करने की बजाय अपनी बॉडी को स्ट्रेच करना चाहिए ताकि क्रैम्प का असर कम हो सके।

कौन-कौन से योग आसन हैं फायदेमंद -


1. ब्रम्हारी

Advertisment

ये योग सबसे प्रचलित और आसान योग है। इसमें अपने दोनों हाथो की उंगलियों से आखें बंद करनी होती हैं। उसके बाद भ्रमर की तरह आवाज़ निकलते हुए 30 सेकंड से 1 मिनट तक करना चाहिए। वैसे तो ये योग हमारे मानसिक स्वस्थ्य को सही रखता हैं और कंसंट्रेशन बढ़ता है लेकिन इससे तनाव और चिंता से रहत मिलती है।पीरियड्स क्रैम्प से छुटकारा पाने के लिए सबसे बेस्ट है।

2. मलासन

पीरियड्सPeriod Facts : 5 पीरियड्स फैक्ट्स जो आप नहीं जानतें के दौरान ये योग आसान करने से न सिर्फ क्रैम्प्स से छुटकारा मिलता है। ये कूल्हों और जांघों के अंदरूनी हिस्से को खोलता है। ये आसन सुचारू रूप से स्मूथ फ्लो में मदद करता है। इससे शरीर को आराम मिलता है।

3. बालासन

ये बाल मुद्रा एक आराम देने वाली मुद्रा है। ये पीरियड्स के दर्द को दूर करने में मदद कर सकती है। ये पीठ दर्द से राहत दिलाने में मदद करती है। इससे दिमाग और शरीर को आराम तो मिलता ही है साथ ही ये आसन स्किन के लिए भी अच्छी है। इस तरह के योग से बॉडी में जितने भी टॉक्सिक पदार्थ होते हैं, इससे बॉडी क्लीन्स हो जाती है।




सेहत