कानपूर में प्रेग्नेंट महिला हुई ज़ीका वायरस से संक्रमित, बीमारी फैलने से प्रदेश में हड़कंप

author-image
Swati Bundela
New Update


Zika Virus Case In Kanpur: यूपी के कानपूर में अचानक से ज़ीका वायरस के बढ़ते मामलों ने लोगों के मन में दर और दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। दरअसल 1 नवम्बर तक कानपूर में केवल 6 मरीज ज़ीका वायरस से संक्रमत पाए गए थे लेकिन अचनाक ही 2 से 3 दिनों में 14 मरीज ज़ीका वायरस की चपेट में आगये। बताया जा रहा है कि इस संक्रमण से एक प्रेग्नेंट महिला भी ज़ीका वायरस की चपेट में आ चुकी है।

Advertisment

Zika Virus Case In Kanpur: कानपूर में प्रेग्नेंट महिला हुई ज़ीका वायरस से संक्रमित

अब तक कानपूर में करीब 25 मरीज ज़ीका वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। अचानक से प्रदेश में ज़ीका वायरस से फैले इस संक्रमण के खतरे को लेकर डीएम ने सीएमओ समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई है।

ज़ीका वायरस मच्छर से फैलने वाला वायरस है। WHO के मुताबिक, एडीज मच्छर आमतौर पर दिन में काटते हैं, ये वही मच्छर है जो डेंगू, चिकनगुनिया फैलाता है |

Advertisment

हालांकि, ज्यादातर लोगों के लिए जीका वायरस का संक्रमण कोई गंभीर समस्या नहीं है, लेकिन ये प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए खासतौर से भ्रूण के लिए खतरनाक हो सकता है। 

ज़ीका वायरस के लक्षण डेंगू जैसे ही होते हैं लेकिन ये संक्रमण डेंगू से भी खतरनाक साबित होता है। कॉमन लक्षम में शरीर में दर्द और बिखर आना है लेकिन कुछ लोगों को ज़ीका वायरस के संक्रमण से शरीर पर चकत्ते पड़ने का लक्षण भी दिखाई देता है।

इस वायरस से लोगों की इम्युनिटी कमजोर होने लगती है और ज़ीका वायरस की चपेट में आये हुए लोगों में बुखार से मौत के मामले बढ़ने लगे हैं। इस बढ़ते मामलों को देखकर सरकार और प्रशाशन एक्शन में आगयी है।

Advertisment

कई हॉस्पिटल्स में ज़ीका वायरस के पेटेंट के लिए जगह बनाई जा रही है। इसके अलावा प्रशासन जीका को फैलने से रोकने के लिए तमाम बड़े कदम उठा रहा है। 


न्यूज़