​Should You Eat Curd During Periods? क्या पीरियड्स में दही खाना चाहिए?

author-image
Swati Bundela
New Update


Should You Eat Curd During Periods?: पीरियड्स के दौरान क्या खाएं और क्या न खाएं, यह सबसे ज़्यादा कंफ्यूज़ करने वाली चीजों में से एक हो सकता है, खासकर तब, अगर आप सदियों पुरानी मान्यताओं पर विश्वास करते हैं। कई चीज़ों को पारंपरिक रूप से पीरियड्स के समय छूने या खाने की मनाही थी, और ऐसा ही दहीं के लिए भी कहते हैं। ऐसा माना जाता है कि पीरियड्स के दौरान दही खाने से हैवी फ्लो हो सकता है और डिस्कम्फर्ट हो सकता है, लेकिन क्या यह सच है? यहां आपको इसके बारे में जानने की जरूरत है।

Advertisment

आखिर क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

कई सदियों पुरानी मान्यताएं हैं जो दावा करती हैं कि दही या कोई भी खट्टा खाना पीरियड्स के दौरान आपको बुरा फ़ील करवा सकता है, लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना ​​​​है कि दही प्रोबायोटिक्स की अच्छाई से भरा होता है जो हेल्दी गट बैक्टीरिया को प्रमोट करता है। इसके अलावा, दही दूध फैट, प्रोटीन और कैल्शियम की अच्छाइयों के साथ पैक किया जाता है। दही में कैल्शियम का होना मूड स्विंग्स, चिंता और डिप्रेशन की भावना को कम करने में मदद करता है।

दही कैल्शियम का अच्छा स्रोत है जो शरीर और हड्डियों को पर्याप्त ताकत देने में मदद करता है। इसके अलावा दही में हेल्दी बैक्टीरिया की मौजूदगी स्वेलिंग और डाइजेस्टिव प्रोब्लम्स को कम करने में मदद करती है। इसके अलावा, पीरियड्स के दौरान ताजा तैयार दही खाने से मसल्स में दर्द और क्रैम्प्स को कम करने में मदद मिल सकती है।

पीरियड्स के दौरान दही खाने का सबसे अच्छा तरीका है कि इसे छाछ, लस्सी या स्मूदी के रूप में खाएं ताकि यह शरीर को हाइड्रेट करने और खोए हुए नुट्रिएंट्स को फिर से भरने में मदद करे।

Advertisment

क्यों है दही खाना अच्छा?

दही कैल्शियम से भरपूर होता है, इसलिए यह आपके पीरियड्स के दौरान आपके कैल्शियम लेवल की गड़बड़ी को ठीक करने में मदद कर सकता है। ऐसा कहा गया है कि अच्छा कैल्शियम बैलेंस बनाए रखने से पीएमएस के लक्षण जैसे स्वेलिंग और मूड स्विंग्स में काफी कमी आ सकती है। यदि आप नॉन-डेयरी रूल पर कायम हैं, तो दही का एक अच्छा विकल्प बादाम या दाल है।

आखिर में चॉइस आपकी है की आप पीरियड्स में दही खाएंगे या नहीं। यह भी चेक करें की आपको क्या सूट करता है और क्या नहीं। किसी भी परेशानी में अपने डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें।


सेहत